लायन्स क्लब सोलन में कर्नल संजय शान्डिल का भव्य स्वागत – भारत केसरी टीवी

लायन्स क्लब सोलन में कर्नल संजय शान्डिल का भव्य स्वागत

सोलन, मदन शर्मा 22 फरवरी 2025 –

Advertisement

लायन्स क्लब सोलन परिवार ने कर्नल संजय शान्डिल का संगठन की सदस्यता ग्रहण करने पर भव्य स्वागत किया। 42 वर्षों से सेवा और सामाजिक कार्यों में अग्रणी इस प्रतिष्ठित क्लब को अब कर्नल शान्डिल के अनुभव, नेतृत्व कौशल और विशेषज्ञता का लाभ मिलेगा।

Advertisement

इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य और डिस्ट्रिक्ट 321A2 के पीआरओ लायन कमल विग ने कहा, “लायन्स क्लब सोलन समाज सेवा, जागरूकता और विभिन्न सामाजिक कार्यों में संलग्न रहा है। कर्नल संजय शान्डिल का हमारे क्लब से जुड़ना हमारे लिए गर्व की बात है। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में सहायता मिलेगी।”

Advertisement

लायन्स क्लब सोलन के अन्य सदस्यों ने भी कर्नल शान्डिल के क्लब में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। क्लब ने आशा जताई कि उनके अनुभव और नेतृत्व से सामाजिक कार्यों को और अधिक प्रभावशाली बनाया जा सकेगा।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000