हिमाचल में पशुओं पर लगेगी माइक्रो चिप, बेसहारा छोडऩे वालों पर कसेगी लगाम – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में पशुओं पर लगेगी माइक्रो चिप, बेसहारा छोडऩे वालों पर कसेगी लगाम

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

*हिमाचल में पशुओं पर लगेगी माइक्रो चिप, बेसहारा छोडऩे वालों पर कसेगी लगाम*

Advertisement

 

Advertisement

 

मंडी में 200 घोड़ों पर चिप लगाने की तैयारी

 

 

हिमाचल प्रदेश में बढ़ती बेसहारा पशुओं की समस्या से पार पाने के लिए अब चिप का सहारा लिया जाएगा। इसके लिए बीस लाख के करीब पशुओं पर माइक्रो चिप फिट की जाएगी। यह कदम पशुओं को बेसहारा छोड़े जाने के मामलों में बढ़ोतरी होने के बाद उठाया जा सकता है। राज्य सरकार हामी भरती है, तो फिए पूरे हिमाचल प्रदेश में पशुओं की टैगिंग के बजाए माइक्रो चिप लगाई जाएगी।

 

यह सारा मेकेनिज्म थोड़ा महंगा है, जिसके चलते फिलहाल इस सोच को मुर्हूत रूप देने के लिए सरकार को ही फैसला लेना होगा। इस चिप की कीमत फिलहाल 200 रुपए है और अगर हिमाचल सरकार सभी पशुओं पर चिप लगने को हरी झंडी देती है, तो इसकी कास्ट भी घटकर 70 रुपए प्रति चिप के आसपास रह जाएगी। हिमाचल प्रदेश में सबसे पहले इस माइक्रो चिप का प्रयोग भरमौर में कुछ घोडों पर लगाकर किया गया है और अब दूसरे चरण में मंडी में भी घोड़ों पर ही इसका ट्रायल किया जाएगा। मंडी में दो हजार घोडों में से दो सौ घोडों पर ही यह चिप लगाई जाएगी। इस चिप के इंस्टाल किए जाने के बाद इसको निकाला नहीं जा सकता है।

 

पशु संग मालिक की डिटेल

 

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि पशुओं को सडक़ पर छोड़े जाने के ममलों को कम करने के लिए माइक्रो चिप लगाने पर विचार हो रहा है। मंडी आए मंत्री ने बताया कि इस चिप को निकालना आसान नहीं है और इसमें पशु और उसके मालिकों का पूरा ब्यौरा दर्ज रहेगा।

 

टैग काटने पर आया ख्याल

 

हिमाचल प्रदेश में पशुपलन विभाग ने घरों में पाले गए गाय, भैंस और घोड़ों की टेगिंग कर रखी है। इसके बावजूद यह सामने आया है कि कुछ लोगों ने पशुओं के टैग ही काट दिए हैं, जिसके बाद पशुपालन विभाग ने माइक्रो चिप लगाने का प्रोजेक्ट बनाया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000