सोलन न्यूज : पंजाब के फिरोजपुर से पकड़ा गया चिट्टे का सप्लायर – भारत केसरी टीवी

सोलन न्यूज : पंजाब के फिरोजपुर से पकड़ा गया चिट्टे का सप्लायर

सोलन। जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण ईकाई ने आंजी के पास से पंचकुला निवासी एक युवक को छह ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार करने के मामले में पुलिस ने अब नशे के सप्लायर ​पंजाब के फिरोजपुर निवासी कविश को गिरफ्तार किया है। उसे आज अदालत में पेश किया गया।

Advertisement

सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि 11 दिसंबर को जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण ईकाई की टीम गश्त पर थी तब उसे आंजी में एक युवक अपने मोटर साईकिल पर बैठा मिला। पुलिस टीम को देखकर वह भागने लगा तो टीम ने उसे पकड़ लिया।

Advertisement

तलाशी में उसके पास से छह ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। युवक ने अपना परिचय पंचकुला के बरवाला निवासी 30 वर्षीय सुधीर उर्फ सोनू के रूप में दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए उसकी बाइक भी सीज कर दी थी।

इसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करके आगामी पूछताछ के लिए पांच दिन की पुलिस रिमांड हासिल की और पूछताछ को आगे बढ़ाया। सुधीर ने बताया कि नशे के इस धंधे में कई अन्य लोग भी शामिल हैं।

उसने बताया था कि उसने बरामद चिट्टा पंजाब के फिरोजपुर निवासी 28 वर्षीय कविश से खरीदी थी। कविश सुधीर जैसे युवकों को चिट्टा सप्लायी का काम करता था। पुलिस ने उसे आज अदालत में पेश किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000