जीवन में तनावमुक्त रहने के लिए संगीत आवश्यक – डॉ. शांडिल – भारत केसरी टीवी

जीवन में तनावमुक्त रहने के लिए संगीत आवश्यक – डॉ. शांडिल

सोलन मदन शर्मा, दिनांक 02.06.2025

Advertisement

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि वर्तमान की भाग-दौड़ वाले जीवन में तनावमुक्त रहने में संगीत एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

डॉ. शांडिल गत देर सांय यहां उदय फोरम द्वारा आयोजित रफी नाइट में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।

Advertisement

डॉ. शांडिल ने कहा कि तकनीक व भाग-दौड़ के इस युग में तनावमुक्त रहने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का होना आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम जहां युवा संगीतकारों को उनकी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करते है वहीं उन्हें उचित मंच भी प्रदान करते हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि संगीत के माध्यम से क्षेत्र विशेष की संस्कृति का संवर्द्धन एवं प्रचार-प्रसार सरलता के साथ किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं हमारी संस्कृति के संवर्धन एवं संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नशा आज समाज के लिए सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए संगीत, नृत्य व खेल महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि अपनी ऊर्जा का उपयोग शिक्षा, संगीत, नृत्य व खेल-कूद जैसी गतिविधियों में लगाए ताकि भविष्य उज्जवल बन सके।

उन्होंने आयोजन समिति को ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपए देने की घोषणा की।
इस अवसर पर विभिन्न संगीत प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया।
ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह, नगर परिषद सोलन के पूर्व अध्यक्ष कुल राकेश पंत, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहन मेहता, जगमोहन मल्होत्रा, संधीरा सीनू सिंह, सक्षम शर्मा, उप महा अधिवक्ता रोहित शर्मा, उदय फोरम सोलन के अध्यक्ष रविन्द्र कंवर पाल,

महासचिव रणवीर सिंह राणा, मुख्य सलाहकार रविकांत सूद सहित अन्य सदस्य, ज़िला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार, तहसीलदार सोलन मुल्तान सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति व प्रतिभागी इस अवसर पर उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000