15 और 16 जनवरी को शिमला में “नो योर आर्मी” कार्यक्रम का आयोजन – भारत केसरी टीवी

15 और 16 जनवरी को शिमला में “नो योर आर्मी” कार्यक्रम का आयोजन

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 13/01/2024

Advertisement

पेंटिंग, एक्सटेम्पोर स्पीच और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का होगा आयोजन, सेना के हथियार एवं उपकरण किए जायेंगे प्रदर्शित

Advertisement

शिमला स्थित, सेना प्रशिक्षण कमान (ARTRAC) द्वारा सेना दिवस 2024 के अवसर पर 15 और 16 जनवरी 2024 को शिमला में “नो योर आर्मी (KNOW YOUR ARMY)” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। हाल के दिनों में शिमला में यह अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम 15 जनवरी 2024 को अन्नाडेल तथा ‘आर्मी हेरिटेज म्यूजियम’ में 16 जनवरी 2024 को ‘द रिज’, शिमला में आयोजित किया जाएगा। इसमें सेना के हथियार एवं उपकरण प्रदर्शन और कई अन्य कार्यक्रम शामिल होंगे। बच्चों के लिए 16 जनवरी को “द रिज” पर एक पेंटिंग प्रतियोगिता और ‘एक्सटेम्पोर स्पीच प्रतियोगिता (तात्कालिक भाषण)’ आयोजित की जाएगी और कार्यक्रम के दौरान रोमांचक पुरस्कारों के साथ ‘नो योर आर्मी’ क्विज़ भी आयोजित किया जाएगा। भारतीय सेना के समृद्ध इतिहास और वीरता की झलक दिखाने वाली ऑडियो/वीडियो फिल्में दिखाई जाएंगी। इसके अलावा भारतीय सेना में शामिल होने की जानकारी समेत विभिन्न स्टॉल लगाए जा रहे हैं।
जनरल (बाद में फील्ड मार्शल) के एम करियप्पा ने 1949 में अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल फैंसिस रॉय बुचर से भारतीय सेना की कमान संभाली थी, और स्वतंत्रता के बाद भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ बने थे I उस अवसर को याद करने के लिए हर साल 15 जनवरी को “सेना दिवस” के रूप में मनाया जाता है। यह आयोजन सभी लोगों के लिए खुला है। इस तरह के आयोजनों से भारतीय सेना के लंबे और गौरवशाली इतिहास के बारे में समाज में जागरूकता बढेगी।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000