हिमाचल को CRIF से 225 करोड़ की सौगात; जंजैहली–चेलचौक सड़क के लिए सबसे बड़ा 137.40 करोड़ का पैकेज – भारत केसरी टीवी

हिमाचल को CRIF से 225 करोड़ की सौगात; जंजैहली–चेलचौक सड़क के लिए सबसे बड़ा 137.40 करोड़ का पैकेज

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 

बरसात की आपदा के बाद भारत सरकार ने हिमाचल प्रदेश को सेंट्रल रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड (सीआरआईएफ) में तीन प्रोजेक्ट स्वीकृत किए हैं। हाल ही की प्राकृतिक आपदा से तबाह हुई जंजैहली से चेलचौक गागल मंडी सडक़ के लिए 137.40 करोड़ मंजूर किए गए हैं। यह मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड है और 83 किलोमीटर लंबा है। ऊना जिला के जैजों मोड़ से टाहलीवाल चौक सडक़ के लिए 49 करोड़ और कुल्लू जिला के पिरड़ी से तलोगी रोड पर मोहल में डबल लेन पुल के लिए 28.35 करोड़ मंजूर किए गए हैं। उधर, मंडी जिला के बालीचौकी में जनसभा के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है।
जयराम ठाकुर ने कहा है कि शिमला में मंडी आती बार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस मंजूरी की सूचना देने के लिए फोन किया था। उन्होंने कहा कि इस सडक़ के वह दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गडकरी से मिले थे। दूसरी ओर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जैजों मोड़ से टाहलीवाल लिंक रोड के स्तरोन्नयन हेतु 48.69 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करने पर केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने भी किया है। उन्होंने कहा कि इस मंजूरी से इस सडक़ के लेफ्ट आउट तीन पुलों का निर्माण संभव होगा#CRIFApproval
#HimachalRoadProjects
#InfrastructureUpdate
#CentralGrant

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000