पुरूवाला स्कूल के विद्यार्थियों ने किया कोणार्क ग्रुप ऑफ कम्पनीज का भ्रमण – भारत केसरी टीवी

पुरूवाला स्कूल के विद्यार्थियों ने किया कोणार्क ग्रुप ऑफ कम्पनीज का भ्रमण

स़ोलन नाहन ब्यूरो सुभाष शर्मा 8 फरवरी।

Advertisement

पांवटा साहिब उपमण्डल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुरूवाला के टेलिकाॅम विषय के 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा के 57 विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज गुरूवार को औद्योगिक क्षेत्र मोगीनंद स्थित प्रसिद्व इलेक्ट्राॅनिक उत्पादक कम्पनी कोनार्क ग्रुप आॅफ कम्पनीज का भ्रमण किया। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने कम्पनी तथा इसके उत्पादों से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की। कोणार्क ग्रुप के कम्पनी एच.आर. हैड कमलेन्द्र परमार ने इस मौके पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा उन्हें निर्मित किए जा रहे उत्पादों की प्रक्रिया की बारीकी से जानकारी उपलब्ध करवाई।

Advertisement

रा.व.मा.पा. पुरूवाला के प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने इस संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को गुणात्मक, संस्कारयुक्त तथा व्यावसायिक शिक्षा प्रदान की जा रही है ताकि शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत विद्यार्थियों को समुचित रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। उन्होंने बताया कि सामान्य पाठ्यक्रम के साथ-साथ विद्यार्थियों में गुणात्मक शिक्षा के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी समय-समय पर किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के विद्यार्थियों के दौरे से उनका कौशल उन्नयन होता है और व्यावसायिक शिक्षा की ओर प्रोत्साहन मिलता है।

Advertisement

रसायन विज्ञान के प्रवक्ता एवं वोकेशनल विषय समन्वयक रजनीश गोयल ने बताया कि व्यावसायिक विषय के विद्यार्थियों को हर साल 21 घंटे ऑन जॉब प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाया जाता है ताकि बच्चे मौके पर औद्योगिक क्षेत्रों में जाकर अपना बौद्धिक विकास कर सके। उन्होंने कहा कि बीती 6 फरवरी को इस कार्यक्रम के तहत हिमालयन गु्रप आॅफ प्रोफेशनल काॅलेज काला अंब में भी भ्रमण करवाया गया तथा आगामी 9 फरवरी को 6ठी भारतीय रिजर्व पुलिस धौला कुआं में इस विषय के विद्यार्थियों को वायरलेस प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगीं।

Advertisement

विद्यालय की टेलिकाॅम टेªलर पुनीता शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को ‘‘आॅन जॉब ट्रेनिंग’’ के साथ-साथ सम्बन्धित विषय पर उद्योगों का भ्रमण भी करवाया जाता है जिससे विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास होने के साथ ही उन्हें आधुनिक तकनीक की जानकारी भी मिलती है।
इस अवसर पर स्कूल के प्रवक्ता गुलाब चैहान तथा कोणार्क ग्रुप ऑफ कम्पनीज के इंजीनियर भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000