सोलन : विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में स्कूल को मिले दस बड़े डस्टबीन – भारत केसरी टीवी

सोलन : विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में स्कूल को मिले दस बड़े डस्टबीन

सोलन। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिक्षा सप्ताह के अंतिम दिन विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रबंधन समिति की अध्यक्ष नेहा ठाकुर ने की। इस दौरान नेहा ठाकुर ने करोल हिल्स द्वारा उपलब्ध कराए गए दस बड़े डस्टबीन भी विद्यालय को भेंट किए।

Advertisement

बैठक में विद्यालय की व्यवस्थाओं के के साथ बच्चों की शिक्षा में अभिभावकों की भूमिका पर भी चर्चा की गई। बैठक में बोलते हुए नेहा ठाकुर ने कहा कि विद्यालय के बच्चे खेल, शिक्षण व अन्य प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बैठक को संबोधित करते हुए पार्षद शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि विद्यालय के लिए उनके स्तर से जो भी बन पड़ेगा वे करेंगे।

Advertisement

उन्होंने अन्य अभिभावकों से भी आगे आकर विद्यालय की व्यवस्थाओं में सहयोग की अपील की। विद्यालय के प्रधानाचार्य जेएस नेगी ने कहा कि प्रबंधन समिति के सहयोग से विद्यालय की व्यवस्थाएं मजबूत की जा रही हैं। इसमें सभी अभिभावकों का सहयोग भी उन्हें मिल रहा है।

Advertisement

बैठक के अंत में करोल हिल्य द्वारा दिए गए 10 बड़े डस्टबीन प्रधानाचार्य को भेंट किए।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000