हिमाचल के सभी अर्बन सहकारी बैंक “कोऑपरेटिव कुम्भ 2025” में होंगे शामिल – भारत केसरी टीवी

हिमाचल के सभी अर्बन सहकारी बैंक “कोऑपरेटिव कुम्भ 2025” में होंगे शामिल

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

धर्मशाला नवम्बर 3 -2025
हिमाचल प्रदेश में कार्यरत सभी पांचो अर्बन सहकारी बैंक आगामी 10 और 11 नबम्बर को नई दिल्ली में आयोजित “कोआपरेटिव कुम्भ 2025” में भाग लेंगे /

इस “कोआपरेटिव कुम्भ 2025” में हिमाचल प्रदेश के भगाट अर्बन सहकारी बैंक, शिमला अर्बन सहकारी बैंक, परवाणु अर्बन सहकारी बैंक, मण्डी अर्बन सहकारी बैंक, और चम्बा अर्बन सहकारी बैंक के चेयरमैन और निदेशक भाग लेंगे /
इस समय राज्य में कार्यरत पांचो अर्बन सहकारी बैंक राज्य के कुल 12 जिलों में से 10 जिलों में कार्यरत हैं / यह बैंक 40 शाखाओं के माध्यम से लगभग दो लाख खाता धारकों को ऋण , एडवांस फिक्स्ड डिपाजिट जीवन बीमा , सामान्य बीमा आदि सुविधाएं घर द्वार के नज़दीक मुहैया करबाते हैं तथा राज्य की अर्थ्ब्यबस्था में अहम भूमिका अदा करते हैं/
नेशनल फेडरेशन ऑफ़ अर्बन कोआपरेटिव बैंक एंड क्रेडिट सोसाइटीज के अध्यक्ष श्री लक्ष्मी दास ने बताया की केन्द्रीय गृह और सहकारिता मन्त्री श्री अमित शाह इस “को ऑपरेटिव कुम्भ 2025″ का उदघाटन करेंगे जबकि केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पियूष गोयल को समापन समारोह की अध्यक्षता के लिए आमन्त्रित किया गया है /
नेशनल फेडरेशन ऑफ़ अर्बन कोआपरेटिव बैंक एंड क्रेडिट सोसाइटीज द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता बर्ष 2025 के उपलक्ष में विज्ञानं भवन नई दिल्ली में आगामी 10 और 11 नवंबर को अर्बन कोआपरेटिव बैंकों की अन्तर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस आयोजित की जा रही है जिसमे भारत और बिदेशों के अर्बन कोआपरेटिव बैंकों के 1200 चेयरमैन और सी इ ओ भाग लेंगें /

श्री लक्ष्मी दास ने बताया की इस अन्तर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में हिमाचल प्रदेश के लगभग 25 बैंकर्स हिस्सा लेंगे तथा दो दिबसीय अन्तर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में हिमाचल सहित पहाड़ी राज्यों में कार्यरत अर्बन सहकारी बैंकों को पेश आ रही दिक्क्तों के बारे में एक अलग सैशन आयोजित करके पैनल चर्चा आयोजित करके चर्चा की जाएगी जिसमे अर्बन कोआपरेटिव बैंकों के लिए अलग सॉफ्टवेयर , रिज़र्व बैंक के नियमों में छूट , नई शाखाएँ खोलने के लिए लचीले नियम , सरकारी योजनाओं में ऋण सीमा में छूट सहित राष्ट्रीयकृत बैंकों के बराबर सुविधाएं प्रदान करना हैं / इस सेशन में ओपन बैंकिंग , डिजिटल ऋण , बैंकों में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस का उपयोग , ऋण वृद्धि, ,
प्रौद्योगिकी संबंधी आधुनिकीकरण और भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की सफलता में अर्बन कोआपरेटिव बैंकों की भूमिका पर चर्चा की जाए
हिमाचल प्रदेश में अर्बन सहकारी बैंक/
ग्रामीण अर्थ्ब्यबस्था की रीढ़ की हड्डी माने जाते हैं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत कामगारों, छोटे ब्यापारियों , छोटे उद्यमियों और महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप की ऋण एडवांस आदि की जरूरतों के अतिरिकत अनेक सरकारी योजनाओं के सफल कार्यन्वन में इन बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है
/
को ऑपरेटिव कुम्भ 2025 का थीम ” डिजिटिलीज़िंग ड्रीम —-एम्पॉवरिंग कम्युनिटीज ” रखा गया है जिसमे अर्बन कोआपरेटिव बैंकों में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस , साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल बैंकिंग के भविष्य के बारे में गहन चर्चा करके रोड मैप तैयार किया जायेगा/
/

रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया , राष्ट्रीकृत बैंकों , केन्द्रीय सहकारिता मन्त्रालय और बित मंत्रालय के विशेष्ज्ञ अर्बन कोआपरेटिव बैंकों के अध्यक्षों / सी इ ओ के साथ नवीनतम तकनीकों, बैंकिंग के बिभिन्न पहलुओं और गाइडलाइन्स के बारे में बिस्तृत चर्चा करेंगे

उन्होंने बताया की इस अन्तर्राष्ट्रीय समेल्लन में साइबर सुरक्षा की गम्भीर चुनौती पर गहन बिचार किया जायेगा ताकि बैंक साइबर अपराधियों से पूरी तरह सुरक्षित रह सकें तथा इसके लिए ज्ञान , तकनीक और संसाधनों में निरन्तर निवेश पर बिचार किया जायेगा ताकि डिजिटल सुरक्षा मजबूत बनी रखी जा सके#CooperativeKumbh2025
#HimachalBanks
#UrbanCooperativeBank
#DigitalBankingIndia
#EmpoweringCommunities
#AIinBanking
#HimachalCooperativeMovement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000