शिमला: चिट्टा तस्करी का बड़ा सिंडिकेट ध्वस्त, सरगना संदीप शाह गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

शिमला: चिट्टा तस्करी का बड़ा सिंडिकेट ध्वस्त, सरगना संदीप शाह गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत के पांच राज्यों में चिट्टा तस्करी का संगठित नेटवर्क चलाने वाले संदीप शाह गिरोह का पर्दाफाश कर शिमला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गिरोह के सरगना संदीप शाह को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को एयरलिफ्ट कर शिमला लाया गया। संदीप शाह गिरफ्तारी से बचने के लिए कोलकाता में नाम बदलकर रह रहा था।

Advertisement

पुलिस ने इस कार्रवाई में संदीप शाह समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें संदीप का मुख्य सहयोगी नीरज कश्यप भी शामिल है, जिसे दिल्ली के महरौली से पकड़ा गया। गिरोह ऑनलाइन पेमेंट के जरिए मादक पदार्थों की बिक्री करता था और वीडियो भेजकर खरीदारों को लोकेशन बताकर नशा सप्लाई करता था। दिल्ली के विभिन्न कॉलेजों और संस्थानों के छात्रों का इस्तेमाल तस्करी के लिए किया जा रहा था।

Advertisement

1.2 करोड़ का लेन-देन, 21 खाते सीज

Advertisement

जांच में खुलासा हुआ है कि संदीप शाह और नीरज कश्यप के एक बैंक खाते में 1.2 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ है। पुलिस ने गिरोह के 21 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है, जो 19 अलग-अलग लोगों से जुड़े हैं। पुलिस का अनुमान है कि शिमला में इस गिरोह से लगभग 200 लोग जुड़े हैं, जिनमें से 70 लोग सीधे सरगना से संपर्क में थे।

Advertisement

गिरफ्तारी का सिलसिला

शिमला में पकड़े गए एक पैडलर ने गिरोह के सरगना का खुलासा किया। 14 अगस्त 2024 को पुलिस ने पुराना बस स्टैंड क्षेत्र से रोहित पांडे और सूरज को 6.38 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ के दौरान संदीप शाह का नाम सामने आया।

इसके बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया और नवंबर 2024 में जुगल किशोर, जतिंद्र वर्मा, और आस्तिक चौहान सहित कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने साइबर तकनीक और डिजिटल ट्रांजेक्शन की मदद से गिरोह का पता लगाया और आखिरकार संदीप शाह को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शुभम शांडिल, संदीप धीमान (रझाणा), संजय वर्मा (चमयाणा), विशाल मेहता (लोअर खलीनी), आशीष (कोटखाई), प्रज्जवल जस्टा (पनोग), नीति खेपन (डोडरा क्वार), और अभिनव कंवर (ठियोग) शामिल हैं।

पुलिस की सख्त कार्रवाई

पुलिस ने “मिशन भरोसा” के तहत इस बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया। शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि कोलकाता पुलिस की सहायता और तकनीकी विशेषज्ञता के जरिए यह सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गिरोह से जुड़े और भी कई लोग गिरफ्तार किए जाएंगे।

शिमला पुलिस की यह कार्रवाई नशा तस्करों के खिलाफ चल रही जंग में मील का पत्थर साबित हो सकती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000