हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर देश की प्रगति और प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु की कामना की : जगत प्रकाश नड्डा – भारत केसरी टीवी

हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर देश की प्रगति और प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु की कामना की : जगत प्रकाश नड्डा

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 13/06/26

Advertisement

 

Advertisement

 

हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर देश की प्रगति और प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु की कामना की : जगत प्रकाश नड्ड

 

भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जाखू मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना

 

शिमला। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज शिमला स्थित विश्व प्रसिद्ध जाखू मंदिर में भगवान हनुमान जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

इस अवसर पर श्री नड्डा ने भगवान हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा देश की समृद्धि, विकास और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामना की।

 

श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। देश आत्मनिर्भरता, वैश्विक प्रतिष्ठा और जनभागीदारी के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ देश को निरंतर आगे बढ़ा रही है।

 

उन्होंने भगवान हनुमान जी से प्रार्थना की कि देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे तथा भारत विश्व में और अधिक गौरव प्राप्त करे।

 

इस दौरान मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी श्री नड्डा का स्वागत किया तथा उनके साथ देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000