चोरी और नशे के मामलों में लिप्त मुकेश कुमार फिर गिरफ्तार 520 नशीली टैबलेट्स के साथ ठोडो ग्राउंड के पास पकड़ा गया आरोपी दिनांक 07 अप्रैल 2025, सोलन — – भारत केसरी टीवी

चोरी और नशे के मामलों में लिप्त मुकेश कुमार फिर गिरफ्तार 520 नशीली टैबलेट्स के साथ ठोडो ग्राउंड के पास पकड़ा गया आरोपी दिनांक 07 अप्रैल 2025, सोलन —

सोलन मदन शर्मा

Advertisement

पुलिस थाना सदर, सोलन की टीम जब ठोडो ग्राउंड, सोलन के पास गश्त कर रही थी, तभी एक व्यक्ति मुकेश कुमार उर्फ “तोई” (पुत्र स्वर्गीय शंकर लाल, निवासी गांधी मोहल्ला, चौक बाजार, वार्ड नं. 6, सोलन) को एक सूटकेस उठाए हुए संदिग्ध हालत में जाते देखा गया।

Advertisement

पुलिस को पूर्व आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने के कारण उस पर शक हुआ। जब पुलिस ने उसके सूटकेस की तलाशी ली, तो उसके भीतर से 520 नशीली टैबलेट्स बरामद हुईं।

Advertisement

पूछताछ पर आरोपी मुकेश कुमार कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
बरामद दवाएं Drug & Cosmetic Act के अंतर्गत प्रतिबंधित पाई गईं।

Advertisement

आरोपी के खिलाफ धारा 18 (Drug & Cosmetic Act) के तहत मामला दर्ज कर उसे ड्रग इंस्पेक्टर के हवाले कर दिया गया है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सदर सोलन में चोरी से जुड़े 4 मामले पहले से दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त नशीली दवाइयों से जुड़े कई अन्य मामले भी आरोपी पर दर्ज हैं।

मामले की गहन जांच जारी हैl

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000