स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा सांसद के आरोपों को बताया भ्रामक, कहा– जाईका परियोजना राज्य सरकार के ऋण से संचालित – भारत केसरी टीवी

स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा सांसद के आरोपों को बताया भ्रामक, कहा– जाईका परियोजना राज्य सरकार के ऋण से संचालित

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

भाजपा राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने स्पष्ट किया कि जाईका (JICA) परियोजना राज्य सरकार द्वारा लिए गए ऋण से संचालित की जा रही है, न कि केंद्र सरकार की किसी अनुदान राशि से, जैसा कि भाजपा सांसद दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद जनता को गुमराह कर रहे हैं और सरकार की पहल का झूठा श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं।

Advertisement

डॉ. शांडिल ने कहा कि वर्तमान सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए एक व्यापक परियोजना तैयार की है, जिसे जाईका के माध्यम से वित्तीय सहायता मिल रही है। यह परियोजना राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों का परिणाम है, जिसकी रूपरेखा लगभग दो वर्ष पहले तैयार की गई थी और उस समय ही जाईका के माध्यम से वित्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में राज्य सरकार प्रदेशभर के सभी मेडिकल कॉलेजों, क्षेत्रीय अस्पतालों और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों को मज़बूत करने के लिए 3000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

उन्होंने बताया कि अब शिमला स्थित चामियाना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और डॉ. राजेंद्र प्रसाद सरकारी मेडिकल कॉलेज, टांडा में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा आरंभ की गई है, जिससे प्रदेशवासियों को अत्याधुनिक उपचार की सुविधा राज्य में ही मिल सकेगी। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, “यह आश्चर्य की बात है कि हर्ष महाजन को अब अचानक श्रेय लेने की याद आई है, जबकि सांसद होने के बावजूद वे तथ्यों से पूरी तरह अनभिज्ञ हैं।”

डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है कि तथाकथित “डबल इंजन सरकार” के पूरे कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बदहाल रही। प्रमुख अस्पतालों में पुरानी मशीनें लगी थीं, जिनमें से कुछ तो 20 वर्ष पुरानी थीं, जिसके कारण मरीजों को इलाज के लिए राज्य से बाहर जाना पड़ता था। उस समय की भाजपा सरकार इन समस्याओं का समाधान करने में पूरी तरह विफल रही और अब वही राज्य सरकार पर उंगली उठा रही है, जिसने स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए अनेक ठोस कदम उठाए हैं और लोगों को उनके द्वार पर सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आज राज्य के अस्पताल सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। यह बदलाव राज्य सरकार के दृढ़ संकल्प और समर्पित प्रयासों का परिणाम है।

#HimachalPradesh #HealthDepartment #DhaniRamShandil #JICAProject #SukhvinderSinghSukhu #HimachalNews #HealthcareDevelopment

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000