सोलन न्यूज : वेलनेस सेंटर से टैब चुराने वाले निकले दो नेपाली, दोनों गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

सोलन न्यूज : वेलनेस सेंटर से टैब चुराने वाले निकले दो नेपाली, दोनों गिरफ्तार

सोलन। सायरी के आयुष एवं वैलनेस सेंटर में रात के समय घुसकर अंदर रखा टैब चुराने वाले नेपाली मूल के चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनसे चुराए गए टैबकी बरामदगी हो गई है। अब पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

Advertisement

सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार सायरी के आयुष हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर की चिकित्सक डा. कविता वर्मा ने 10 अक्टूबर को पुलिस थाने में दी गई तहरीर में बताया था कि 10—11 अक्टूबर की रात को अज्ञात लोगों ने सेंटर में घुसकर अंर रखा लगभग 23 हजार रुपये का टैब उड़ा लिया था।

Advertisement

सायरी पुलिस थाने में इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस प्रकरण की जांच के के दौरान कल पुलिस ने नेपाली मूल के दो आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। पुलिस की सख्ती के आगे आरोपी टूट गए और उन्होंने पुलिस को चुराया गया टैब रिकवर करा दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की पहचान मूलरूप से नेपाल के डांग जिले के तुलसीपुर निवासी 30 वर्षीय रेशम के रूप में हुई है। रेशम ओल्ड कसौली रोड कालका जिला पंचकुला में किराये पर कमरा लेकर रहता था। जबकि दूसरा आरोपी अशोक कुमार नेपाल के राफती जिले के भालूडांग गांव का रहने वाला है।

41 वर्षीय अशोक कुमार परवाणू में रहता था। मामले में गिरफतार दोनों आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000