विधानसभा सत्र: आज फिर तपेगा तपोवन, लौटेगी सियासी गर्माहट – भारत केसरी टीवी

विधानसभा सत्र: आज फिर तपेगा तपोवन, लौटेगी सियासी गर्माहट

[MADAN SHARMA]

Advertisement

Advertisement

 

Advertisement

धर्मशाला के तपोवन में चल रहे हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की चौथी बैठक सोमवार को दोपहर दो बजे शुरू होगी। दो दिन के ब्रेक के बाद अब सोमवार से शुक्रवार तक लगातार पांच बैठकें होंगी, जिनमें जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा होगी। उधर, सोमवार को होने वाली बैठक में कई विधायी मुद्दे, अधिसूचनाएं, आपदा प्रबंधन और जनहित के विषयों पर गहन चर्चा होगी। बैठक प्रश्नकाल से आरंभ होगी, जहां विधायक तारांकित व अतारांकित प्रश्न पूछेंगे और मंत्री जवाब देंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सप्ताह की शासकीय कार्यसूची पर वक्तव्य देंगे, जिसमें विधेयक व प्रस्तावों की रूपरेखा स्पष्ट होगी। कल्याण समिति की मुख्यमंत्री शगुन योजना व अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम की रिपोर्ट तथा मानव विकास समिति की स्वास्थ्य विभाग संवीक्षण रिपोर्ट भी पटल पर होगी। नियम 62 के तहत टांडा मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ डॉक्टरों व सुविधाओं की कमी पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव उठेगा।

Advertisement

 

ट्रांसफर मानक, मापदंड, नियम व आपसी सहमति की व्यवस्था पर स्पष्टता मांगी जाएगी। चंबा आपदा में मणिमहेश यात्रा पर फंसे यात्रियों की संख्या, राहत, बसों, हेलिकॉप्टरों व अन्य व्यय का ब्यौरा सरकार देगी।

 

नगर निगम चुनावों में ओबीसी आरक्षण का मुद्दा गरमाएगा आगामी नगर निगम चुनावों में ओबीसी वर्ग को आरक्षण देने पर सरकार की नीति क्या होगी, इस विषय पर भी सदन में सोमवार को गंभीर चर्चा होने की उम्मीद है। विधानसभा सत्र सरकार के कामकाज, जनहित के मुद्दों, आपदा प्रबंधन और ऊर्जा क्षेत्र जैसे संवेदनशील विषयों पर केंद्रित रहेगा।

 

विद्युत अधिनियम-2003 की धारा 182 के तहत हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग की अधिसूचनाएं पटल पर रखी जाएंगी। इनमें विद्युत आपूर्ति संहिता (छठां संशोधन), संसाधन पर्याप्तता विनियम, विचलन निपटान विनियम शामिल हैं, जो ऊर्जा क्षेत्र में बड़े बदलाव लाएंगे। एसजेवीएन लिमिटेड का 2024-25 वार्षिक प्रतिवेदन कंपनी अधिनियम 2013 के अनुच्छेद 394 (2) के तहत पेश होगा।

#HimachalAssembly #WinterSession #Tapovan #Dharamshala #HimachalPolitics #CMSukhu #OBCRreservation #DisasterManagement #TransferPolicy #EnergySector #HPVidhanSabha #PoliticalUpdate 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000