स्वामी विवेकानंद जी की 161 बी जयंती के उपलक्ष पर भाजपा महिला मोर्चा स़ोलन मंडल द्वारा पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई


स़ोलन सुभाष शर्मा 12/01/2024
आज 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की 161 जयंती के उपलक्ष पर भाजपा महिला मोर्चा सोलन मंडल द्वारा अरेना इन्फो सॉल्यूशन (सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान) में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ! यह कार्यक्रम महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती विशाखा जी की अध्यक्षता में हुआ! इस कार्यक्रम में उन्होंने वहां उपस्थित युवतियों को स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को साझा किया व राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवतियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी उर्जा लगाने और भारत को विकसित करने में अपना सहयोग करने का आह्वान किया ! इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा पदाधिकारी बहने भी उपस्थित रही!