फतेहपुर में विकास की रफ्तार तेज: सीएम सुक्खू ने 153.81 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास – भारत केसरी टीवी

फतेहपुर में विकास की रफ्तार तेज: सीएम सुक्खू ने 153.81 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री Thakur Sukhvinder Singh Sukhu ने कांगड़ा जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान 153.81 करोड़ रुपये की आठ विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।

मुख्यमंत्री ने 103.65 करोड़ रुपये की लागत से ब्यास नदी पर 800 मीटर लंबे पुल का भूमिपूजन किया, जो टरेस (पोंग डैम-जसूर सड़क) को स्थाना (भरवाईं-दमताल सड़क) से जोड़ेगा। इससे फतेहपुर और जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

इसके अतिरिक्त उन्होंने 13.60 करोड़ रुपये की लागत से आदर्श स्वास्थ्य संस्थान फतेहपुर, तथा 3.14 करोड़ रुपये की लागत से फतेहपुर अनाज मंडी में पार्किंग व अन्य कार्यों का भी भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री ने नाबार्ड के तहत 9.09 करोड़ रुपये की लागत से फतेहपुर से बडियाली (कुंडियाल, थेरू, सुनेत मार्ग) सड़क निर्माण और 35 लाख रुपये की लागत से फतेहपुर में शहीद स्मारक के निर्माण का शिलान्यास भी किया।

इसके साथ ही उन्होंने 12.82 करोड़ रुपये की संयुक्त कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। इसके अलावा नाबार्ड के तहत 5.27 करोड़ रुपये की लागत से कोड़ी बेला से पराल (जट्ट बेली मार्ग) सड़क तथा 5.89 करोड़ रुपये की लागत से पलाख से चरूरी और मल्हारी से दुहाग सड़क का भी उद्घाटन किया।

इन परियोजनाओं से क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000