ब्रेकिंग न्यूज़ | कंडाघाट में दिन-दिहाड़े लूट, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से तीन आरोपी धर दबोचे – भारत केसरी टीवी

ब्रेकिंग न्यूज़ | कंडाघाट में दिन-दिहाड़े लूट, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से तीन आरोपी धर दबोचे

कंडाघाट,सोलन मदन शर्मा 20 अप्रैल 2025

Advertisement

आज सुबह करीब 09:30 बजे NH-5 पर थड़ामुला बाबा मोड़ के पास एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई जब गांव डेडघराट निवासी श्री साहिल से तीन युवकों ने ₹1500 लूट लिए। पीड़ित दूध बेचने के लिए पैदल कंडाघाट जा रहे थे कि तभी मोटरसाइकिल नंबर CH01AB-4688 पर सवार तीन लड़कों ने उन्हें रोका और समय पूछने के बहाने उनके पास पहुंचे। मौके का फायदा उठाकर इन युवकों ने ₹1500 छीन लिए और भाग निकले।

Advertisement

पीड़ित की शिकायत पर थाना कंडाघाट पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी कर दी और वारदात के चंद मिनटों के भीतर ही पुराने पेट्रोल पंप कंडाघाट के पास आरोपियों को पकड़ लिया। लूटी गई रकम ₹1500, एक छुरा, दराट और मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया है।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी की पहचान:

Advertisement

सुखविंद्र पुत्र गोबिंदर बाबा, निवासी SAS नगर, मोहाली (उम्र: 19 वर्ष)

अन्य दो आरोपी नाबालिग पाए गए हैं, जिनके खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तीनों युवक छात्र हैं और आज सुबह 3:30 बजे मोहाली से शिमला की ओर निकले थे। इस वारदात के बाद उन्हें पुलिस ने काबू कर लिया। मोटरसाइकिल की असल मालिकी और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच जारी है।

अगली कानूनी कार्यवाही:

नाबालिगों को आज माननीय PMJJB सोलन के समक्ष पेश किया गया।

आरोपी सुखविंद्र को कल 21 अप्रैल 2025 को अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000