सोलन में विधायक, मंत्री और नगर निगम में कांग्रेस की सत्ता फिर भी जनता मूलभूत सुविधाओं को तरसी : डॉ. राजीव बिंदल – भारत केसरी टीवी

सोलन में विधायक, मंत्री और नगर निगम में कांग्रेस की सत्ता फिर भी जनता मूलभूत सुविधाओं को तरसी : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा।  12/05/2026

Advertisement

 

Advertisement

 

सोलन में विधायक, मंत्री और नगर निगम में कांग्रेस की सत्ता फिर भी जनता मूलभूत सुविधाओं को तरसी : डॉ. राजीव बिंदल

 

2021 के घोषणापत्र का हिसाब दे कांग्रेस, अब फिर झूठ का नया पुलिंदा लेकर आई : बिंदल

 

भाजपा का संकल्प पत्र केवल वादा नहीं, विकास और जवाबदेही की गारंटी : डॉ. बिंदल

 

भाजपा बनाएगी सोलन को स्वच्छ, सुरक्षित, स्मार्ट, नशामुक्त और आधुनिक शहर

 

सोलन, 12 मई 2026।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सोलन नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी करते हुए कांग्रेस सरकार और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सोलन नगर निगम में पिछले वर्षों से कांग्रेस का शासन रहा, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, सोलन का विधायक कांग्रेस का है और मंत्री भी कांग्रेस का है, बावजूद इसके आज सोलन की जनता पानी, सफाई, पार्किंग और मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करने को मजबूर है।

 

डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 2021 के नगर निगम चुनाव में बड़े-बड़े वादे किए थे और जनता को सुनहरे सपने दिखाए थे, लेकिन धरातल पर स्थिति पूरी तरह विपरीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हर घर तक सस्ता और नियमित पेयजल पहुंचाने का वादा किया था, लेकिन आज स्थिति यह है कि लोगों को हफ्तों तक पानी नहीं मिलता और जब पानी आता है तो गंदा और पीने योग्य नहीं होता। लोगों को हजारों रुपये खर्च कर पानी के टैंकर खरीदने पड़ रहे हैं। जनता को पानी भी नहीं मिला और बिलों का बोझ अलग बढ़ा दिया गया।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने पुराने घोषणापत्र में मुफ्त कूड़ा उठान की बात कही थी, लेकिन वास्तविकता यह है कि कूड़ा शुल्क लगातार बढ़ाया गया और पूरा शहर कूड़े के ढेर में तब्दील हो गया। शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है और जनता को बदहाल व्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पार्किंग, ट्रांसपोर्ट नगर, पार्क और वार्डों के विकास के बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन एक भी वादा पूरी तरह जमीन पर नहीं उतर पाया।

 

डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस आज फिर नया घोषणापत्र जारी कर रही है, लेकिन जनता अब झूठे वादों और खोखली घोषणाओं को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने 2021 के घोषणापत्र का हिसाब देना चाहिए और बताना चाहिए कि आखिर कितने वादे पूरे हुए।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र केवल कागजी घोषणा नहीं बल्कि सोलन के समग्र विकास का रोडमैप है। भाजपा ने संकल्प लिया है कि सोलन को हिमाचल प्रदेश का सबसे स्वच्छ, सुरक्षित, हरित और स्मार्ट शहर बनाया जाएगा। भाजपा प्रत्येक वार्ड में घर-घर कूड़ा संग्रहण की आधुनिक व्यवस्था लागू करेगी तथा वैज्ञानिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट स्थापित किया जाएगा। कूड़ा उठान व्यवस्था की डिजिटल मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी और सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा हर घर तक स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल पहुंचाने, पानी की नियमित एवं समयबद्ध सप्लाई सुनिश्चित करने और लीकेज रोकने के लिए विशेष कार्ययोजना लागू करेगी। प्रत्येक वार्ड में समर्पित वाटर टैंक विकसित किए जाएंगे तथा शहर में नई सीवरेज लाइनों का विस्तार और सुधार किया जाएगा।

 

डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा शहर की सबसे बड़ी समस्या पार्किंग के स्थायी समाधान के लिए प्रमुख क्षेत्रों में बहुमंजिला पार्किंग निर्माण को प्राथमिकता देगी। बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी तथा रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए व्यवस्थित वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु नगर निगम में विशेष प्रकोष्ठ स्थापित किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा चिट्टे और अन्य नशों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाएगी। स्कूलों और कॉलेजों में नशा जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ नशा माफियाओं के खिलाफ पुलिस और समाज के सहयोग से कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। भाजपा का लक्ष्य सोलन को चिट्टा मुक्त और नशा मुक्त बनाना है।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं विकसित करेगी। सार्वजनिक स्थलों और पैदल रास्तों पर बैठने की व्यवस्था की जाएगी। नगर निगम की सेवाओं का पूर्ण डिजिटलीकरण कर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, एनओसी और अन्य सेवाओं का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा। नगर निगम में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध कार्य प्रणाली लागू की जाएगी।

 

डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा विकास, पारदर्शिता और जनसेवा की राजनीति में विश्वास रखती है। उन्होंने विश्वास जताया कि सोलन नगर निगम चुनाव में जनता भाजपा के पक्ष में मतदान कर विकास और सुशासन का मार्ग प्रशस्त करेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000