सोलन में विकास कार्यों की समीक्षा: उपायुक्त ने लंबित कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश – भारत केसरी टीवी

सोलन में विकास कार्यों की समीक्षा: उपायुक्त ने लंबित कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने खण्ड विकास अधिकारियों को लम्बित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। मनमोहन शर्मा आज यहां खण्ड विकास अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

Advertisement

मनमोहन शर्मा ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ज़िला के समस्त गांव को खुले में शौच मुक्त (ओ.डी.एफ.) मॉडल बनाने का लक्षय निर्धारित किया गया है। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में कूड़ा पृथक्कीकरण के लिए शेड के निर्माण के साथ-साथ सोखता गढ्ढ़ो का निर्माण करवाना भी सुनिश्चित करें।

Advertisement

उपायुक्त ने सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर हिमईरा की दुकानों के निर्माण के लिए आवश्यक कार्यवाही अमल में लाएं ताकि स्वयं सहायता समूहों को स्वरोज़गार के अवसर प्रदान हो सके। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ज़िला में गठित स्वंय सहायता समूहों के उत्पादों को हिमईरा की दुकानों में विक्रय करने के अतिरिक्त होटलों व सार्वजनिक स्थलों पर भी विक्रय करने की सम्भावनाएं तलाशनी होंगी।
मनमोहन शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास योजना के लम्बित आवासों की जियो टैगिंग करवाना सुनिश्चित करें।

उपायुक्त ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विकास कार्यों का कार्य पूर्ण हो चुका है उन्हें सम्बन्धित योजना के पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित बनाएं।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000