सोलन में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी करेंगे ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता – भारत केसरी टीवी

सोलन में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी करेंगे ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता

Madan Sharma

Advertisement

प्रदेश के नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा एवं व्यवसायिक तथा औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित किए जाने वाले ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यातिथि होंगे। यह जानकारी उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।

Advertisement

मनमोहन शर्मा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह ठोडो मैदान में आयोजित किया जाएगा।

Advertisement

उपायुक्त ने कहा कि मुख्यातिथि सर्वप्रथम प्रातः 10.40 बजे कारगिल शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेश वासियों एवं ज़िला वासियों की ओर से शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि राजेश धर्माणी तदोपरांत प्रातः 11.00 बजे ठोडो मैदान में ध्वज फहराएंगे।

मुख्यातिथि उसके उपरांत पुलिस तथा गृह रक्षा एवं एनसीसी सहित अन्य टुकड़ियांें द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं अन्य को सम्मानित भी किया जाएगा।

मनमोहन शर्मा ने सोलन निवासियों से आग्रह किया ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर बड़ी संख्या में ठोडो मैदान पहुंचे और कार्यक्रम का आनन्द उठाएं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000