सोलन में चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि: पहली बार सफलतापूर्वक हुई आर्थ्रोस्कोपिक एसीएल रिकंस्ट्रक्शन और मेनिस्कस रिपेयर सर्जरी – भारत केसरी टीवी

सोलन में चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि: पहली बार सफलतापूर्वक हुई आर्थ्रोस्कोपिक एसीएल रिकंस्ट्रक्शन और मेनिस्कस रिपेयर सर्जरी

सोलन, मदन शर्मा 23 जुलाई 2025

Advertisement

सोलन शहर के चिकित्सा इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। श्री बालमुकुंद एपेक्स अस्पताल, सोलन में पहली बार अत्याधुनिक आर्थ्रोस्कोपिक एसीएल रिकंस्ट्रक्शन (घुटने के लिगामेंट की पुनर्निर्माण प्रक्रिया) और मेनिस्कस रिपेयर सर्जरी को सफलता पूर्वक अंजाम दिया गया है।

Advertisement

इस जटिल सर्जरी को सोलन के जाने-माने ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. ईशान खन्ना (MBBS, MS – Orthopaedics) द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि यह सर्जरी एक महिला मरीज के घुटने में फटे एसीएल लिगामेंट और क्षतिग्रस्त मेनिस्कस की मरम्मत हेतु आर्थ्रोस्कोपी तकनीक के माध्यम से की गई — जो एक मिनिमली इनवेसिव (कम चीरा वाली) प्रक्रिया है।

Advertisement


▶ अत्याधुनिक तकनीक, शीघ्र रिकवरी

Advertisement

डॉ. ईशान खन्ना ने जानकारी दी कि इस सर्जरी के दौरान उन्नत उपकरणों और नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल किया गया, जिससे मरीज को बहुत कम दर्द और कम समय में स्वस्थ जीवन में वापसी की सुविधा मिली।

उन्होंने यह भी बताया कि आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी जैसी प्रक्रियाएं अब छोटे शहरों में भी संभव हो रही हैं, जो चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव है।

▶ सोलन के लिए गर्व का क्षण

यह उपलब्धि न केवल श्री बालमुकुंद एपेक्स अस्पताल के लिए बल्कि पूरे सोलन शहर के लिए एक गर्व का विषय है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि वे भविष्य में और भी अत्याधुनिक सर्जरी और चिकित्सा सेवाएं लोगों को उपलब्ध करवाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000