पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, फाजिल्का SSP सस्पेंड – भारत केसरी टीवी

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, फाजिल्का SSP सस्पेंड

फाजिल्का भारत केसरी टीवी

Advertisement

पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम के तहत एक और सख्त कदम उठाया गया है। फाजिल्का के एसएसपी को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई फाजिल्का थाना के चार पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद हुई है।

Advertisement

विजिलेंस विभाग ने इन चार पुलिसकर्मियों को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोप है कि इन पुलिसकर्मियों ने एक केस में समझौता करवाने के बदले में रिश्वत की मांग की थी।

Advertisement

घटना के बाद सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एसएसपी को निलंबित कर दिया। इस बारे में कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने स्पष्ट संदेश दिया कि,
“भ्रष्टाचार के मामलों में सरकार किसी को नहीं बख्शेगी। न कोई छोटा-बड़ा देखा जाएगा और न ही कोई अपनों-परायों में फर्क किया जाएगा। जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।”

Advertisement

यह कार्रवाई पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति की गंभीरता को दर्शाती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000