43वीं वाहिनी भा.ति. सी.पु.बल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह (08 मार्च 2024) का भव्य आयोजन। – भारत केसरी टीवी

43वीं वाहिनी भा.ति. सी.पु.बल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह (08 मार्च 2024) का भव्य आयोजन।

रामपुर. संजय सिंह 8 मार्च 2024

Advertisement

श्री चंदन सिंह भंडारी, सेनानी के कुशल मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह (08 मार्च 2024) को हर्षोउल्लस एवं धुमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती नूतन भारती, वरिष्ठ हावा कार्याकारिणी सदस्य, 43वीं वाहिनी की अध्यक्षता में की गई, कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर 43वीं वाहिनी के हिमवीर परिवार एवं बच्चों के द्वारा अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश की गई।

कार्यक्रम का स्वागत संबोधन श्रीमती सविता जी के द्वारा नारी की महता पर प्रकाश डालते हुए बताया की “यत्र नार्यस्तु पुज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता अर्थात जहाँ नारी की पूजा होती है वहीं देवता निवास करते है, उनके द्वारा महिलाओ के हर क्षेत्र में उपलब्धियों से रूबरू कराया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती नूतन भारती महोदया द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की “देश मे अतीत से ही नारी का सर्वोपरि स्थान रहा है। महिलाओं की स्थिति में दिन प्रतिदिन बदलाव आ रहा है। आज हर क्षेत्र में महिलाए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। दस पुरूषों की तुलना में एक महिला को शिक्षित करना ज्यादा महत्वपूर्ण है। क्योकि एक महिला को शिक्षित करने से दो परिवार शिक्षित होते हैं।

कार्यकम के दौरान ही महिलाओं के लिए एक वर्कशाप का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं श्री अन्न (मोटे अनाज) की उपयोगिता के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इसी अवसर पर महिलाओं के लिए हिमाचली लोक नृत्य, बॉलीवुड गानों एवं बेटी बचाओं बेटी पढाओं थीम पर खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया और इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदया द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000