हिमाचल ब्रेकिंग : हमें भाजपा कैडर का ख्याल है, वर्ना कई कांग्रेसी नेता व विधायक पार्टी में आने को राजी : हर्ष महाजन

नाहन। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने हिमाचल की सुक्खू सरकार सहित पूरी कांग्रेस को ही निशाने पर ले लिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार व कांग्रेस पार्टी को जी भर कर खरी खोटी सुनाई। विदित रहे कि राज्यसभा चुनाव से पहले तक कांग्रेस में थे, इसके बाद व भाजपा में शामिल हुए और पार्टी ने उन्हें राज्यसभा का टिकट दिया।

Advertisement

उन्होंने प्रसिद्ध वकील और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अभिषेक मनु सिंघवी को न सिर्फ चुनाव में हराया बल्कि इस सुनाव में कांग्रेस विधायकों में फूट भी पड़ गई। छह विधायकों ने कांग्रेस के व्हिप का उल्लंधन करते हुए हर्ष के पक्ष में मतदान किया। इस घटना के बाद से अब तक प्रदेश कांग्रेस उबर नहं सकी है। हर्ष ने आज नाहन में मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब जब भी चुनाव होंगे तो ये कांग्रेस 4 से 5 सीटों पर सिमटकर रह जाएगी। यहां तक कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद भी चुनाव हार जाएंगे। हर्ष महाजन जिला मुख्यालय नाहन में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में देर शाम बतौर मुख्यातिथि हिस्सा लेने के लिए यहां पहुंचे थे।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए हर्ष महाजन ने कहा कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार आई है और यहां की तरह अन्य राज्यों में भी कांग्रेस का यही हाल हो रहा है। जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां भी इनका बुरा हाल है। इसी तरह हिमाचल सरकार के हाल भी किसी से छिपे नहीं है। यहां इस बार तो जैसे तैसे कांग्रेस क सरकार बन गई। लेकिन जो हालात दिखाई पड़ रहे हैं। उससे अगले 15-20 साल भूल जाए कि कभी यहां कांग्रेस की सरकार आएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि आज कांग्रेस की हालत बहुत ही दयनीय है। हिमाचल के किसी भी कोने में चले जाए, वहां हर वर्ग किसान, कारोबारी, कर्मचारी, नौजवान सभी निराश है।सुक्खू सरकार हर मुद्दे पर फेल है।

महाजन ने कहा, “सुक्खू सरकार रिवर्स गियर में चल रही है। एक कदम आगे लेगी, तो तीन कदम पीछे ले लेती है। इस सरकार ने हिमाचल में हर तरीके से मिसमैनेजमेंट की हुई है और जो गारंटियां दी थी, वो तो यह भूल ही गए और सब कुछ इसका उलटा हो रहा है अगर केंद्र मदद न करें, तो सुक्खू सरकार एक मिनट भी सांस न ले सके। केंद्र से आ रही विभिन्न तरह की ग्रांट को दिखाकर कांग्रेस सरकार लोगों को ये दिखाने का प्रयास कर रही कि हमने यह सब कुछ किया, लेकिन प्रदेश की जनता यह भली भांती जानती है कि ये सब केंद्र की मोदी सरकार की देन है।

सांसद हर्ष महाजन ने सुक्खू सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि यह सरकार अपने ही बोझ तले गिर जाएगी और इस बार जो सरकार गिरी, तो आम आदमी के मुताबिक कांग्रेस 15-20 साल तक दोबारा सत्ता में नहीं आएगी। कांग्रेस के नेता व कई मिनिस्टर हमारे संपर्क में हैं। हमसे बातचीत भी करते हैं और इस बात पर बहुत ही हताश है कि मुख्यमंत्री सुक्खू किसी की सुनते ही नहीं है और खुद की करते हैं। देख रहे है कि कितनी दिनों तक यह सरकार चलेगी। संपर्क तो सभी के साथ है, लेकिन हम भारतीय जनता पार्टी का कैडर खराब नहीं करना चाहते।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000