सोलन जिले की अर्की तहसील के शालघाट क्षेत्र में ढाबा मालिक की अचानक हुए मृ#त्यु ।

जिले के उप पुलिस अधीक्षक राज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 23-01-2025 को सिविल अस्पताल अर्की से पुलिस थाना अर्की को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति को उपचार हेतु लाया गया है, जिसे चिकित्सक द्वारा brought dead घोषित किया गया है। इस सूचना पर थाना अर्की की पुलिस टीम तत्काल सिविल अस्पताल अर्की पहुंची। अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में एक व्यक्ति मृत अवस्था में स्ट्रेचर पर पाया गया।

Advertisement

प्रारंभिक तस्दीक करने पर मृतक की पहचान बालकृष्ण, पुत्र श्री परमानंद, निवासी गांव थलोग, डाकघर बथालग, तहसील अर्की, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। मृतक के पास उसके परिजन व अन्य लोग उपस्थित थे। पुलिस ने मृतक के शव का उसके परिवार की उपस्थिति में निरीक्षण किया, जिसमें उसके शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट या खरोंच के निशान नहीं पाए गए।

मृतक के परिवार के सदस्यों एवं अन्य उपस्थित व्यक्तियों के बयान दर्ज किए गए। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतक शालाघाट के समीप खीड़ीघाटी में अपना ढाबा चलाता था। दिनांक 22-01-2025 को लगभग 07:50 बजे, मृतक अपने ढाबे में कार्यरत था जब वह अचानक लड़खड़ाकर फर्श पर गिर गया। ढाबे में कार्यरत अन्य व्यक्तियों ने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ बोल नहीं पा रहा था। उसे तुरंत एम्बुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल अर्की लाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे brought dead घोषित कर दिया।

मृतक के शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल अर्की में करवाया गया, और उसके अंग रासायनिक परीक्षण के लिए राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला जुन्गा भेजे जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में यह निष्कर्ष निकला है कि मृतक की मृत्यु संभवतः हृदय गति रुकने के कारण हुई है। मृतक के परिवार एवं अन्य उपस्थित व्यक्तियों ने भी उसकी मृत्यु पर किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है।

पोस्टमार्टम के उपरांत शव को अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में धारा 194 BNSS, 2023 के तहत कार्यवाही जारी है, और विस्तृत जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000