समग्र पर्यटन विकास की दिशा में प्रदेश सरकार अग्रसर – आर.एस. बाली – भारत केसरी टीवी

समग्र पर्यटन विकास की दिशा में प्रदेश सरकार अग्रसर – आर.एस. बाली

सोलन मदन शर्मा दिनांक 14.06.2025

Advertisement

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली ने गत देर सांय हिम फ्रेंड्स क्लब सोलन द्वारा आयोजित आठ दिवसीय ग्रीष्मोत्सव में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

आर.एस. बाली ने ग्रीष्मोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के अवसर भी प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि शहरी व ग्रामीण पर्यटन को विकसित करना प्रदेश सरकार का संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन को और अधिक बढ़ावा दे रही है ताकि पर्यटक प्रदेश की समृद्ध संस्कृति से रु-ब-रु हो सकें।
इस अवसर पर उन्होंने आयोजन समिति को एक लाख रुपए देने की घोषणा की।
इस अवसर पर हिम फ्रेंड्स क्लब सोलन के पदाधिकारी, ज़िला पर्यटन विकास अधिकारी पदमा, तहसीलदार सोलन मुल्तान सिंह बनियाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000