Chamba: नौकरी चाहिए तो 27 को गरनोटा आईटीआई आएं, इतना मिलेगा वेतन – भारत केसरी टीवी

Chamba: नौकरी चाहिए तो 27 को गरनोटा आईटीआई आएं, इतना मिलेगा वेतन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गरनोटा में 27 नवम्बर को हैमिल्टन हाऊस बियर प्राइवेट लिमिटेड हरिद्वार के निजी उद्योग द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में 80 युवाओं को नियमित आधार पर रोजगार मिलेगा। आईटीआई गरनोटा के ट्रेनिंग एंड प्लेसमैंट ऑफिसर अभिषेक बगवान ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। इसके लिए इलैक्ट्रीशियन, फिटर, पलम्बर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वैल्डर और माइक्रो टर्नर ट्रेड में आईटीआई कोर्स वर्ष 2022, 2023 और 2024 में पास किया हो।

Advertisement

उन्होंने कहा कि चयनित युवाओं को उद्योग के द्वारा 15000 रुपए मासिक वेतन के साथ सबसिडी वाला भोजन, मैडीकल इंश्योरैंस, जूते और यूनिफॉर्म भी कंपनी द्वारा उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह भर्ती पूरी तरह से नियमित आधार पर है तथा अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवकों को 1 साल के उपरांत वेतन वृद्धि के साथ पदोन्नति भी दी जाएगी। आईटीआई गरनोटा प्रधानाचार्य इंजीनियर मनीष कुमार राणा ने बताया कि इच्छुक युवक अपने संबंधित दस्तावेजों मैट्रिक मार्क्सशीट, आईटीआई मार्क्सशीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं 2 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सुबह 9 बजे आईटीआई गरनोटा पहुंचे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000