सोलन कांग्रेस की टीम तय, प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार की मंजूरी के बाद संगठन महामंत्री ने जारी की लिस्ट – भारत केसरी टीवी

सोलन कांग्रेस की टीम तय, प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार की मंजूरी के बाद संगठन महामंत्री ने जारी की लिस्ट

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

पीसीसी ने सोलन जिला की कांग्रेस कमेटी का गठन कर दिया है। कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष समेत अन्य पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। सोलन जिला कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर पार्टी हाईकमान ने पहले ही सुभाष वरमानी की ताजपोशी कर दी थी। लिहाजा अब प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार की मंजूरी के बाद मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर जगन नाथ शर्मा, नवीन सूद, अच्छरपाल कौशल, दलबीर राणा, अनमोल राणा व पूनम ग्रोवर को नियुक्त किया है, जबकि सीडी बंसल, सीमा शर्मा, नियाज मोहम्मद, पुनीत कपूर, प्रेम चंद ठाकुर, आशीष शर्मा, अनिल कुमार कौंडल, राम गोपाल, सत्या ठाकुर, सुरेंद्र कश्यप, संदीप चौहान, पिकेश वर्मा, उजागर चौधरी व बलवंत ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह महासचिव पद पर रमेश ठाकुर, शिव दत्त ठाकुर, दया राम, राम प्रकाश, सोहन लाल वर्मा, गुरविंदर सिंह काला, संजीव ठाकुर, रणजीत ठाकुर, बलवंत, श्याम लाल विनायक, महंता राम, सुभाष चंद (दून) भूषण, बलदेव ठाकुर को तैनात किया है।

Advertisement

वहीं, कोषाध्यक्ष का दायित्व कुल राकेश पंत को दिया गया है। सचिव पद पर कपिल ठाकुर, जय चंद, नेतर अत्री, अर्पणा ठाकुर, प्रियंका जैन, अवतार सिंह, मदन हिमाचली, राजेंद्र बस्सी, रविंद्र कांत शर्मा, नरेश कुमार, केशव, मोहित शर्मा, सुरजीत सिंह, बलविंदर सिंह, इंद्र सेन, धीरज गोयल, शशांक माथुर को बनाया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000