प्रदेश में बढ़ रही प्राकृतिक आपदाओं के चलते शिक्षा विभाग अलर्ट, सभी शिक्षण संस्थानों को जारी किए सुरक्षा निर्देश – भारत केसरी टीवी

प्रदेश में बढ़ रही प्राकृतिक आपदाओं के चलते शिक्षा विभाग अलर्ट, सभी शिक्षण संस्थानों को जारी किए सुरक्षा निर्देश

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

प्रदेश में बढ़ रही प्राकृतिक आपदाओं के चलते शिक्षा विभाग अलर्ट, जारी किए निर्देश

प्रदेश में बढ़ रही प्राकृतिक आपदाओं के चलते शिक्षा विभाग भी अब अलर्ट हो गया है। राज्य में संभावित मानसून को देखते हुए विभाग ने सभी स्कूलों को व्यापक दिशा-निर्देश समय रहते जारी किए हैं। राज्य में आगामी समय में दक्षिण-पश्चिम मानसून-2026 के दौरान भारी बारिश, अचानक बाढ़, भू-स्खलन, बादल फटने, जलभराव और बिजली गिरने जैसी संभावित प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए सभी शैक्षणिक संस्थानों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। राज्य के सभी सरकारी डिग्री एवं संस्कृत कॉलेजों, जिला एवं सामुदायिक पुस्तकालयों सहित संबंधित संस्थानों के प्रमुखों को मानसून से निपटने के लिए पहले से सुरक्षा की दृष्टि के चलते व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा गया है।

संस्थानों में छात्रों, कर्मचारियों तथा भवनों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। आदेशों में कहा गया है कि विद्यालयों और कालेजों की इमारतों, छात्रावासों, संपर्क मार्गों, विद्युत व्यवस्थाओं तथा पेयजल प्रणालियों का नियमित निरीक्षण किया जाए। किसी भी प्रकार की दुर्घटना या सुरक्षा संबंधी घटना की सूचना तुरंत विभाग और स्थानीय प्रशासन को दी जाए। इसके अलावा शौचालयों और पानी की टंकियों की नियमित सफाई, सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता, नालियों और जल निकासी व्यवस्था की सफाई तथा भवनों में रिसाव की मरम्मत मानसून शुरू होने से पहले पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने आपदा प्रबंधन से जुड़े 34 बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000