सोलन अस्पताल में बिना लाइसेंस जन औषधि केंद्र और डालडाघाट CHC की बदहाली: भाजपा ने सरकार व स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना – भारत केसरी टीवी

सोलन अस्पताल में बिना लाइसेंस जन औषधि केंद्र और डालडाघाट CHC की बदहाली: भाजपा ने सरकार व स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 

प्रेस नोट
अभिषेक ठाकुर, जिला प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी, जिला सोलन

सोलन क्षेत्रीय अस्पताल में बिना लाइसेंस संचालित हो रहा जन औषधि केंद्र प्रदेश सरकार की गंभीर प्रशासनिक विफलता और स्वास्थ्य मंत्री की सीधी लापरवाही का खुला प्रमाण है। यह आश्चर्यजनक है कि स्वास्थ्य मंत्री, जो स्वयं सोलन विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, अपने ही क्षेत्र में बिना लाइसेंस दवाइयाँ बिकने दे रहे हैं। यह कानून का उल्लंघन ही नहीं, बल्कि जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।

इतना ही नहीं, डालडाघाट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की स्थिति तो प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के पतन की एक और दर्दनाक तस्वीर पेश करती है।

यहां न डॉक्टर हैं, न स्टाफ,

बिल्डिंग पूरी तरह धूल खा रही है,

2021 में माननीय पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा आधुनिक उपकरणों से लैस कर जनता को समर्पित यह स्वास्थ्य केंद्र आज धूल हाँक रहा है।

यह CHC इस बात का जीवंत प्रमाण है कि हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएँ किस कदर चरमराकर ढह चुकी हैं। जिस स्वास्थ्य केंद्र को 2021 में जनता को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ देने के लिए शुरू किया गया था, वह आज वीरान पड़ा है—यह प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य मंत्री की असफलता की सबसे बड़ी मिसाल है।

स्वास्थ्य मंत्री की अनदेखी और प्रदेश सरकार की गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा होता है। जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा करने वाला विभाग ही यदि नियमों से मुँह मोड़ ले और अस्पतालों को भगवान भरोसे छोड़ दे, तो यह जनता के साथ विश्वासघात है।

भारतीय जनता पार्टी मांग करती है कि—

1. बिना लाइसेंस संचालित जन औषधि केंद्र की तुरंत जांच हो।

2. इसमें शामिल अधिकारियों और जिम्मेदार व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

3. डालडाघाट CHC को तत्काल कार्यशील बनाया जाए, डॉक्टर व स्टाफ उपलब्ध करवाए जाएं।

4. स्वास्थ्य मंत्री इस गंभीर प्रशासनिक चूक पर सार्वजनिक स्पष्टीकरण दें।

5. प्रदेश सरकार सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में व्याप्त अव्यवस्था को दूर करने के लिए आपातकालीन कार्रवाई करे।

 

प्रदेश की जनता अपने स्वास्थ्य के साथ इस तरह का खिलवाड़ किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगी। भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाती रहेगी और सरकार की जवाबदेही तय करवा कर रहेगी।#SolanNews
#BJPSolan
#HealthSystemFailure
#JanAushadhiCenter
#CHCDaldaghat
#HealthMinister
#AdministrativeFailure
#HimachalPradesh
#PublicHealthCrisis
#BJPPressNote

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000