मन्नत नूर के सुरों ने बांधा समां, ग्रीष्मोत्सव 2025 की दूसरी सांस्कृतिक संध्या रही पंजाबी गायकों के नाम – भारत केसरी टीवी

मन्नत नूर के सुरों ने बांधा समां, ग्रीष्मोत्सव 2025 की दूसरी सांस्कृतिक संध्या रही पंजाबी गायकों के नाम

सोलन, मदन शर्मा 9 जून 2025

Advertisement

सोलन के ऐतिहासिक ठोड़ो मैदान में आयोजित ग्रीष्मोत्सव 2025 की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पंजाबी संगीत के रंग में डूबी रही। मशहूर पंजाबी गायिका मन्नत नूर ने जब मंच संभाला तो दर्शकों की तालियों और उत्साह का ठिकाना नहीं रहा।

Advertisement

उनकी सुपरहिट प्रस्तुति “Laung Laachi” पर पूरा मैदान झूम उठा और देर रात तक संगीत का जादू बना रहा।
इस खास संध्या में मन्नत नूर के साथ-साथ पंजाबी संगीत जगत के लोकप्रिय कलाकार ASH Singh और रेशम सिंह अनमोल ने भी बेहतरीन प्रस्तुति दी। उनके गानों पर दर्शकों ने खुलकर तालियां बजाईं और थिरकते नजर आए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजय शांडिल रहे, जिन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सांस्कृतिक समरसता और पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक होते हैं।

Advertisement

हिमफ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष विशाल वर्मा और महासचिव अनिल चौहान ने बताया कि
“ग्रीष्मोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पंजाबी गायकों के नाम रही। आने वाले दिनों में भी ग्रीष्मोत्सव में न केवल पहाड़ी और पंजाबी कलाकार, बल्कि प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।”

Advertisement

उन्होंने बताया कि ग्रीष्मोत्सव के ज़रिए सोलन को एक सांस्कृतिक संगम के रूप में विकसित करने की दिशा में यह एक बड़ा प्रयास है।

संध्या के दौरान सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन और आयोजकों ने सराहनीय प्रबंधन किया, जिससे दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।
ग्रीष्मोत्सव 2025 की आगामी संध्याएं भी संगीत, संस्कृति और मनोरंजन का एक रंगारंग संगम प्रस्तुत करेंगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000