*TMC टांडा मे पीटने वाले प्रशिक्षु डाक्टर को 1.80 लाख जुर्माना, 18 महीने को कालेज से बाहर* – भारत केसरी टीवी

*TMC टांडा मे पीटने वाले प्रशिक्षु डाक्टर को 1.80 लाख जुर्माना, 18 महीने को कालेज से बाहर*

B.R.Sarena 20/03/25
टीएमसी में होली खेलते जूनियर प्रशिक्षु डाक्टर पर चाकू से किया था हमला
डा. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा अस्पताल में 14 मार्च को होली के दिन जूनियर 2022 बैच के एमबीबीएस डाक्टर पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले 2019 बैच के एमबीबीएस इंटर्न अंतिम वर्षीय प्रशिक्षु डाक्टर को एक लाख 80 हजार रुपए जुर्माना तथा 18 महीनों के लिए कालेज से निष्कासित कर दिया है। बुधवार को प्रोफेसर और प्रमुख ईएनटी, सह-सदस्य सचिव, एंटी रैगिंग कमेटी, मुख्य वार्डन, वार्डन मुख्य छात्रावास मैनेजर, प्रोफेसर और प्रमुख एनेस्थीसिया की समिति से एक जांच रिपोर्ट सौंपी तथा कमेटी ने मामले की जांच की। वहीं हमला करने वाले को जुर्माना सात दिनों के भीतर टांडा मेडिकल कालेज की बैंक शाखा में जमा करना होगा, अन्यथा जुर्माने में 30 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।
बता दें कि 14 मार्च को होली खेलते समय दोपहर करीब एक बजे टीएमसी के बास्केटबाल कोर्ट में 4 से 6 इंच लंबे चाकू या खुंखरी से पीडि़त जूनियर 2022 बैच के एमबीबीएस डाक्टर पर उसके ही सीनियर 2019 बैच के एमबीबीएस इंटर्न अंतिम वर्षीय प्रशिक्षु डाक्टर ने हमला कर घायल कर दिया था और फिर मारने की धमकियां भी दी थीं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000