सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई-माँ और दो बेटे 26 ग्राम चिट्टे संग गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई-माँ और दो बेटे 26 ग्राम चिट्टे संग गिरफ्तार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

सोलन में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शहर में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में एक साथ 26 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में मणिहारी (मान्यारी) की दुकान चलाने वाली एक माँ और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, आरोपी परिवार काफी समय से चौक बाज़ार में दुकान चला रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और मौके से 26 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसके बाद तीनों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।

आज तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने चौक बाजार स्थित मणिहारी की दुकान से माँ और दो बेटों को नशीले पदार्थों के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जाँच शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनके पीछे कौन-सा मुख्य सरगना काम कर रहा था और नशे की सप्लाई का नेटवर्क कितना बड़ा है।

पुलिस ने साफ कहा है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

#SolanNews #DrugFreeHimachal #ChittaSeAzaadi #HimachalPolice #AntiDrugDrive #BreakingNews #CrimeReport #SolanUpdate

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000