‘सुरक्षित इंटरनेट दिवस’ पर कार्यशालाओं का आयोजन, एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग पर जोर – भारत केसरी टीवी

‘सुरक्षित इंटरनेट दिवस’ पर कार्यशालाओं का आयोजन, एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग पर जोर

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

‘सुरक्षित इंटरनेट दिवस’ के अवसर पर कार्यशालाओं का आयोजन

Advertisement

सुरक्षित इंटरनेट दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी), हिमाचल प्रदेश द्वारा हिमाचल प्रदेश सचिवालय में एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का उद्देश्य इंटरनेट के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की थीम ‘स्मार्ट-टेक, सुरक्षित विकल्प: एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग की खोज’ रही, जिसमें सुरक्षित, नैतिक और जागरूक डिजिटल व्यवहार अपनाने के महत्व पर बल दिया गया।

इस जागरूकता सत्र में राज्य सचिवालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। सत्र का मुख्य फोकस साइबर जागरूकता बढ़ाने और सरकारी कार्यप्रणाली में डिजिटल प्लेटफॉर्म के जिम्मेदार उपयोग पर रहा। इसमें साइबर स्वच्छता, सुरक्षित ब्राउज़िंग के तरीके, व्यक्तिगत एवं सरकारी डेटा की सुरक्षा तथा आम साइबर खतरों के प्रति जागरूकता जैसे विषयों को शामिल किया गया।

इसके अतिरिक्त, एनआईसी के सभी जिला केंद्रों एवं कार्यालयों में भी इसी प्रकार के जागरूकता सत्र आयोजित किए गए, ताकि सुरक्षित इंटरनेट उपयोग का संदेश जमीनी स्तर तक पहुंचाया जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000