सितंबर माह में आयोजित होगा ईट राइट मेला : उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल – भारत केसरी टीवी

सितंबर माह में आयोजित होगा ईट राइट मेला : उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

सुरक्षित, स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन के प्रति लोगों को जागरूक करना उद्देश्य

Advertisement

 

मिनी मैराथन, साइकिलिंग रेस, खेल प्रतियोगिताएं व शेफ प्रतियोगिता होंगी आयोजित

 

चंबा,

 

उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि जिला मुख्यालय के चौगान नंबर-1 में सितंबर माह में ईट राइट मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का मुख्य उद्देश्य लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ, स्वास्थ्यवर्धक एवं पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूक करना तथा स्थानीय एवं पारंपरिक पौष्टिक व्यंजनों को बढ़ावा देना है। उपायुक्त ने यह जानकारी मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

 

उन्होंने बताया कि मेले में स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय महिलाओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, व्यापार मंडल एवं होटल व्यवसायियों द्वारा चंबा के स्वास्थ्यवर्धक स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी, जिनमें स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित जानकारी तथा स्थानीय उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे।

 

उपायुक्त ने कहा कि मेले के दौरान मिनी मैराथन, साइकिलिंग रेस, म्यूजिकल चेयर, रस्साकशी, तम्बोला तथा बच्चों के लिए जंपिंग शो जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मिनी मैराथन चौगान नंबर-1 से सुबह 6 बजे शुरू होगी, जिसमें अंडर -18 और उससे उपर के पुरुष व महिला वर्ग भाग ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त योग अभ्यास भी करवाया जाएगा।

 

मेले में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता आयोजित कर विजेता शिशुओं एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा। स्थानीय एवं पौष्टिक व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए शेफ प्रतियोगिता तथा होम रेसिपी प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। साथ ही चंबा की लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

 

उपायुक्त ने संबंधित विभागों को मेले की तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारीयों द्वारा मेले के आयोजन को लेकर विभिन्न सुझाव भी दिये।

बैठक में कर्यवाही का संचालन आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक राजआनंद ने किया।

इस अवसर पर एसडीएम चिराग शर्मा, उपनिदेश उच्च शिक्षा विकास महाजन, उपनिदेश कृषि डॉ भूपेंद्र सिंह, उद्यान डॉ प्रमोद शाह, जिला विकास अधिकारी तिवेन्द्रर चौनेरिया, प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज पंकज गुप्ता, खंड विकास अधिकारी महेश चंद, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा व ओसड़ी उमाकांत सहित विभिन्न विभागीय अधि

कारी उपस्थित रहे।

0-4608×2592-0-0-{}-0-12#bokehtype:0#;illum:5 scene:25 humanIn:6;

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000