शिमला न्यूज: सीएम की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक, स्ट्रीट वेंडर्स के लिए संयुक्त समिति के गठन का प्रस्ताव पारित – भारत केसरी टीवी

शिमला न्यूज: सीएम की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक, स्ट्रीट वेंडर्स के लिए संयुक्त समिति के गठन का प्रस्ताव पारित

शिमला।  हिमाचल प्रदेश में धार्मिक सौहार्द बनाए रखने के लिए राज्य सचिवालय में शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक का अयोजन किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया। इसके जरिये विधानसभा अध्यक्ष से एक संयुक्त समिति गठित करने का अनुरोध किया गया, जो पूरे प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए नीति बनाने का काम करेगी। शिमला में संजाैली विवाद का कानूनी हल निकाला जाएगा। बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, भाजपा से रणधीर शर्मा,भाजपा   नेता राकेश सिंघा, आप के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर व स्थानीय विधायक हरीश जनारथा माैजूद रहे। बैठक की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य में मौजूद सभी राजनीतिक दलों ने राज्य में संस्कृति, शांति और सद्भाव बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Advertisement

 

Advertisement

पिछले कुछ समय से जो झगड़ा था, उससे स्थिति बिगड़ी और लोगों ने एक समुदाय के प्रति गुस्सा महसूस किया गया। कहा कि हिमाचल प्रदेश में सभी को काम करने का अधिकार है। सब लोग अपनी सीमाओं के अंदर काम करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि किसी मुद्दे पर युवा लड़ जाते है और स्थानीय लीडरशिप उसमे अपनी राजनीति के लिए आगे बढ़ती है। फिर कहीं न कहीं ऐसी स्थिति पैदा होती है कि छोटी सी बात किसी मुद्दे के रूप में सामने आती है। सीएम ने कहा कि बैठक में सभी पार्टियों से विचार विमर्श किया। सभी का मानना है कि हिमाचल शांतिप्रिय प्रदेश है। यहां किसी धर्म, समुदाय को काम करने से मना नहीं है, लेकिन जो भी हो कानून के दायर में हो। कोई ऐसी बात न हो जिससे किसी समुदाय, धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000