सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं ज़िला स्तरीय सतर्कता समिति की समीक्षा बैठक आयोजित – भारत केसरी टीवी

सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं ज़िला स्तरीय सतर्कता समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उचित मूल्य की दुकानों पर खाद्यान्नों की गुणवत्ता व भंडारण तथा एल.पी.जी. के सिलेंडरों के भार व काला बजारी रोकने के लिए समय-समय पर जांच करना सुनिश्चित करें। मनमोहन शर्मा आज यहां सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं ज़िला स्तरीय सतर्कता समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला में 355 उचित मूल्य की दुकानें है। इसमें से 209 सहकारी सभाएं, 136 व्यक्तिगत, 04 महिला मण्डल तथा 06 ग्राम पंचायतों द्वारा संचालित की जा रही हैं। उन्होंने खाद्य निरीक्षकों को समय-समय पर बाजार में निरीक्षण करने, सब्जियों के रेट प्रदर्शित करने तथा दुकानों पर अनियमितताएं पाए जाने पर चालान करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला में उचित मूल्य दुकानों द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मार्च से जून , 2026 तक लगभग 8336 क्विंटल चीनी, लगभग 42154 क्विंटल चावल, लगभग 65687 आटा, लगभग 9512 क्विंटल दालें (उड़द, दाल चना, मलका), लगभग 1664 क्विंटल आयोडाईजड नमक तथा 438681 लीटर खाद्य तेल वितरित किया गया है।

उन्होंने कहा कि ज़िला में 20 एल.पी.जी. गैस एजेंसियों कार्यरत है। इन एजेंसियों के माध्यम से 2,07,101 गैस उपभोक्ता को एल.पी.जी. वितरित की जा रही हैं।

उपायुक्त ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उचित मूल्य की दुकानों का समय-समय पर निरीक्षण करते रहें ताकि उचित मूल्य पर बेहतर गुणवत्ता की खाद्य सामग्री बिल के साथ उपभोक्ताओं को उपलब्ध हो। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को समय-समय पर सिलेंडरों के भार का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्षा ऋतु के सीज़न में खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के साथ-साथ गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि अन्त्योदय अन्न योजना के तहत चयनित राशन कार्ड धारकों को 15 किलोग्राम चावल व 18.800 किलोग्राम फोर्टीफाइड गन्दम आटा प्रति कार्ड उपलब्ध करवाया जा रहा है।

उपायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारियों को मिड डे मील के राशन का समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

बैठक में ज़िला के विभिन्न स्थानों से उचित मूल्य की दुकानें खोलने बारे प्राप्त आवेदनों के अनुसार दुकानें खोलने पर विचार-विमर्श भी किया गया।

ज़िला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले श्रवण कुमार हिमालयन ने विभागीय कार्य प्रणाली एवं आवश्यक मदों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन दिव्यांशु सिंगल, ज़िला विकास अधिकारी रमेश शर्मा, ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पदम देव, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित

थे।

????????????????????????????????????

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000