दिव्यांग-बुजुर्ग घर से नहीं डाल सकेंगे वोट, पोलिंग बूथ पर जाना होगा – भारत केसरी टीवी

दिव्यांग-बुजुर्ग घर से नहीं डाल सकेंगे वोट, पोलिंग बूथ पर जाना होगा

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

शहरी और पंचायती चुनाव में नहीं मिलेगी सुविधा

प्रदेश में 51 शहरी निकायों में चुनाव की घोषणा के बाद पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव भी जल्द घोषित होने की संभावना है। इस बार 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान (होम वोटिंग) की सुविधा नहीं मिलेगी। इसके लिए सभी मतदाताओं को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर जाकर ही वोट डालना होगा। राज्यभर में लगभग 22 हजार मतदान केंद्रों पर यह सुविधा इतने कम समय में उपलब्ध कराना संभव नहीं है। इस बार स्थानीय निकाय चुनावों में भी इसे लागू करने की योजना थी, लेकिन तैयारियों के अभाव में इसे लागू नहीं किया जा सका है।

 

उल्लेखनीय है कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांगों को घर से मतदान की सुविधा दी जाती रही है। प्रदेश के शहरी निकायों में होने वाले चुनाव में कुल 3,60,859 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें चार नगर निगम धर्मशाला, मंडी, पालमपुर और सोलन में 64 पार्षद चुने जाएंगे। इसके अलावा 25 नगर परिषदों में 229 और 22 नगर पंचायतों में 156 वार्ड सदस्यों का चुनाव होना है। मतदान प्रक्रिया 17 मई को संपन्न होगी। प्रदेश में परिसीमन के बाद नई बनी पंचायतों में से करीब 15 पंचायतों की मतदाता सूचियां अधिसूचित की जा चुकी हैं। लगभग 450 पंचायतों को 27 अप्रैल से पहले मतदाता सूचियां अधिसूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

मतदान केंद्रों पर रैंप व्हीलचेयर की सुविधा

 

आयोग ने सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि मतदान केंद्रों पर रैंप, व्हीलचेयर और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि बुजुर्गों और दिव्यांगों को मतदान में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उधर, पंचायत चुनाव की घोषणा से पहले पात्र नागरिक मात्र दो रुपए शुल्क और निर्धारित फार्म के साथ जिला उपायुक्त कार्यालय में आवेदन कर अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000