सोलन : हिंदू जागरण मंच की जिला कार्यकारिणी की घोषणा, अधिराज ठाकुर बने जिला संयोजक – भारत केसरी टीवी

सोलन : हिंदू जागरण मंच की जिला कार्यकारिणी की घोषणा, अधिराज ठाकुर बने जिला संयोजक

सोलन। हिंदू जागरण मंच ने आज चंबाघाट में एक प्रशिक्षण संस्थान में जिला सोलन की कार्यकारिणी की घोषणा की। इससे पहले अखंड भारत दिवस पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

Advertisement

आज चंबाघाट के शेड प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश सह संयोजक देवकांत खाची ने बताया कि पूर्व में भारत की सीमाएं ऐसी नहीं थीं जैसी इस समय दिखाई पड़ती हैं। लेकिन आक्रांताओं के हमलों के बाद भारत सिकुड़ता चला गया। सम्राट अशोक के समय में भारत की सीमाएं सबसे ज्यादा विकसित थीं। उन्होंने कहा कि भारतवासियों को अब संकल्प लेने का वक्त आ गया है कि वह अखंड भारत की राह में अपनी स्तर की आहूतियां देने के लिए तैयार रहे।

Advertisement

इससे पूर्व सुनीता ने भी अखंड भारत विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में हिंदू जागरण मंच के सोलन जिले की कार्यकारिणी का ऐलान किया गया। जिसमें अधिराज ठाकुर को सोलन जिले का संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा मदन, अक्षय सूद, रोशन, सुनीता और मंजुला ठाकुर को सह संयोजक बनाया गया है।

Advertisement

इसके आवा सोनिया और नेहा ठाकुर को नारी सुरक्षा सम्मान, जितेंद्र, जगमहेंद्र, धमेंद्र शर्मा व चंद्रकांत शर्मा को अवैध गतिविधियों पर निगरानी, अनूप व सचिन को भूमि अतिक्रमण, विक्रम मेहता व प्रदीप को संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, और अमर सिंह को स्वावलंबन विभाग सौंपे गए हैं।

Advertisement

अखिल व गौरव को युवा आयाम, ज्योति गुप्ता व दीक्षा भारद्वाज को महिला आयाम, अंकुश को विधि आयाम, नेत्र सिंह ठाकुर को सूचना संग्रह तथा चतर सिंह को सूचना व प्रचार आयाम की जिला स्तरीय जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। राजपाल वर्मा को सोलन मंडल संयोजक बनाया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000