कांगड़ा एयरपोर्ट के पास बसाएगी सरकार नई टाउनशिप, हिमुडा और जिला प्रशासन को जमीन तलाशने के निर्देश – भारत केसरी टीवी

कांगड़ा एयरपोर्ट के पास बसाएगी सरकार नई टाउनशिप, हिमुडा और जिला प्रशासन को जमीन तलाशने के निर्देश

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में तेजी से बढ़ते शहरीकरण और जनसंख्या के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने बड़ी टाउनशिप बनाने की योजना तैयार की है। इस नई टाउनशिप का उद्देश्य इलाके में बेहतर आवासीय सुविधाएं, बुनियादी ढांचा और रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इसी के तहत प्रदेश सरकार चंडीगढ़ के साथ लगते हिमाचल के एरिया और प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में एयरपोर्ट के नजदीक एक बड़े पैच ऑफ लैंड में नई टाउनशिप के निर्माण का प्लान कर रही है। इसके लिए बाकायदा हिमुडा व जिला प्रशासन को जमीन के बड़े भू-भाग की तलाश करने को कहा गया है। नए बसने वाले शहर में न केवल क्षेत्र की सुंदरता में इजाफा होगा, बल्कि स्थानीय विकास में भी एक नया आयाम जुड़ेगा।

Advertisement

सीएम सुक्खू के निर्देशों पर हिमुडा ने जिला कांगड़ा में जमीन तलाशने का काम शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार यह आवासीय कालोनी करीब 2000 कनाल में बनाई जाएगी। इस टाउनशिप में आधुनिक आवासीय और वाणिज्यिक भवनों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, एकीकृत शहरी योजना के तहत सडक़ें, जल आपूर्ति, सीवरेज सिस्टम, और हरियाली के लिए पार्क बनाए जाएंगे। कांगड़ा में टाउनशिप के निर्माण से न केवल शहर के विकास को बल मिलेगा, बल्कि यह स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित होने की दिशा में भी एक महत्त्वपूर्ण कदम होगा। इस योजना में पर्यावरण को भी ध्यान में रखते हुए हरित क्षेत्र बनाए जाएंगे, ताकि शहर का समग्र पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखा जा सके। इसके अलावा, टाउनशिप में ऊर्जा दक्षता और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों का उपयोग भी किया जाएगा।

जिला की टूरिज्म इंडस्ट्री को मिलेगा बड़ा बूस्ट

कांगड़ा जिले में बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए यह एक महत्त्वपूर्ण पहल है। टाउनशिप के निर्माण से शहर में रहने और काम करने की सुविधा में सुधार होगा। यह स्थानीय विकास के लिए एक गेम चेंजर साबित हो सकता है। इस परियोजना में निवेशकों और रियल एस्टेट डिवेलपर्स का भी ध्यान आकर्षित होने की संभावना है। कांगड़ा की खूबसूरत प्राकृतिक सुंदरता और इसके आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते पर्यटन को देखते हुए, इस टाउनशिप में आवासीय और वाणिज्यिक विकास के लिए बड़ा अवसर हो सकता है। एयरपोर्ट, फोरेलन व रेलवे सुविधा होने के कारण आने वाले समय में यहां बसने वाली नई टाउनशिन का बड़ा महत्त्व होगा।

प्रदेश के विकास में जुड़ेगा नया अध्याय

यह टाउनशिप कांगड़ा जिले के केंद्र से कुछ किलोमीटर की दूरी पर विकसित की जाएगी, जिससे शहर के आसपास रहने वाले लोग भी आसानी से इसका लाभ उठा सकेंगे। प्रशासन का लक्ष्य है कि अगले कुछ वर्षों में इस टाउनशिप का निर्माण पूरा कर लिया जाए, ताकि आने वाली पीढिय़ों को आधुनिक सुविधाओं से लैस एक आदर्श आवासीय क्षेत्र उपलब्ध हो सके।#KangraTownshipProject
#HimachalUrbanDevelopment
#CMsukhuInitiative
#HIMUDA
#SmartCityKangra
#InfrastructureGrowth
#TourismBoost
#HousingAndEmployment
#SustainableDevelopment
#NewHimachalVision

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000