काँगड़ा इंदौरा में CIA Team के हत्थे चढ़ा शिमला का नशा तस्कर डेढ़ किलो से ज्यादा चरस बरामद – भारत केसरी टीवी

काँगड़ा इंदौरा में CIA Team के हत्थे चढ़ा शिमला का नशा तस्कर डेढ़ किलो से ज्यादा चरस बरामद

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ हिमाचल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत नूरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की सीआईए टीम ने इंदौरा उपमंडल के सीरत क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई करते हुए 1 किलोग्राम 524 ग्राम चरस की बड़ी खेप बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान हेम राज पुत्र पुरिया राम के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मूल रूप से जिला शिमला के गांव आंजी का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में वह इंदौरा तहसील के सीरत में ही रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगामी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है

मामले की जानकारी देते हुए एएसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि बुधवार को सीआईए टीम सीरत क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को एक पुख्ता गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति कच्चे रास्ते के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर मौके पर दबिश दी, जहां संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर लिया गया।

पुलिस ने जब गवाहों की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली, तो उसके पास मौजूद एक थैले के अंदर से काले रंग की पॉलिथिन बरामद हुई। इस पॉलिथिन में चरस छिपाकर रखी गई थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000