150 फीट गहरे बोरवेल में फंसे 5 वर्षीय आर्यन की मौत, बचाने के प्रयास नाकाम – भारत केसरी टीवी

150 फीट गहरे बोरवेल में फंसे 5 वर्षीय आर्यन की मौत, बचाने के प्रयास नाकाम

जयपुर। राजस्थान के दौसा जिले में 150 फीट गहरे बोरवेल में फंसे 5 वर्षीय आर्यन को बचाने के सभी प्रयास नाकाम हो गए। उसने बोरवेल में भी बुधवार रात को दम तोड़ दिया।आर्यन पिछले 57 घंटे यानी 2 दिन से अधिक समय तक बोरवेल में ही फंसा था। उसे पाइप के जरिए ऑक्सीजन दी जा रही थी।बुधवार रात 11:45 बजे उसे बेहोशी हालत में रस्सी के सहारे बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Advertisement

आर्यन सोमवार 9 दिसंबर को घर के बाहर खेल रहा था, तभी 100 फीट दूर 150 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। हादसे के समय आर्यन अपनी मां के साथ खेल रहा था।आर्यन की मां ने उसे पकडऩे की कोशिश की, लेकिन तब तक वह गड्ढे में गिर चुका था। बोरवेल परिवार का ही था, जो 3 साल पहले खोदा गया था। हालांकि, इसमें मोटर फंसने से यह चल नहीं रहा था।इसे बंद भी नहीं कराया गया था।

Advertisement

आर्यन के गड्ढे में गिरने के 1 घंटे बाद उसे बचाने का अभियान शुरू हुआ। इस दौरान पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के जवान जुटे रहे।48 घंटे तक कोई सफलता नहीं मिली तो, बुधवार सुबह पाइलिंग मशीन से बोरवेल के बगल में 125 फीट गहरा गड्ढा किया गया। इस दौरान मशीन खराब हो गई औऱ दूसरी मशीन आने में 3 से 4 घंटे का समय लगा।इस दौरान बचाव अभियान बाधित रहा।

Advertisement

मशीन आने पर काम शुरू हुआ तो 150 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया, लेकिन उससे भी कोई फायदा नहीं हुआ। बच्चे पर कैमरे से नजर रखी जा रही थी।बच्चे के ऊपर मिट्टी गिर गई थी। वह भूखा-प्यासा भी था। तभी जिला कलेक्टर की अनुमति से बच्चे को हुक के जरिए ऊपर खींचा गया।बच्चे के ऊपर आते ही उसे लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कुछ देर बाद ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000