धनतेरस पर होगा भाजपा प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास: बलबीर वर्मा*   *भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा करेंगे शिलान्यास* – भारत केसरी टीवी

धनतेरस पर होगा भाजपा प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास: बलबीर वर्मा*   *भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा करेंगे शिलान्यास*

*धनतेरस पर होगा भाजपा प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास: बलबीर वर्मा*

Advertisement

*भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा करेंगे शिलान्यास*

Advertisement

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा 11/10/25

Advertisement

 

Advertisement

 

धनतेरस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के संगठनात्मक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। शिमला के टूटू के पास एयरपोर्ट रोड पर भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय भवन का शिलान्यास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के करकमलों से किया जाएगा। यह भवन संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा और आने वाले वर्षों में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा।

 

इस आयोजन की तैयारियों को लेकर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय शिमला में एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। डॉ. बिंदल ने कहा कि यह भवन संगठन की एकता, सेवा और समर्पण की भावना का प्रतीक होगा। उन्होंने कहा कि शिलान्यास समारोह को सफल और भव्य बनाने के लिए विभिन्न समितियाँ गठित की गई हैं, जो स्वागत, यातायात, आवास और सुरक्षा जैसी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

 

चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह दिन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का अवसर है। उन्होंने बताया कि शिमला के टूटू के पास एयरपोर्ट रोड पर बनने वाले भाजपा प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास 18 अक्टूबर को नड्डा द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर तैयारियों की समीक्षा बैठक आज बिंदल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

 

वर्मा ने कहा कि नया कार्यालय भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों को सशक्त दिशा देगा। भवन का निर्माण भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया जा रहा है, ताकि यह कार्यकर्ताओं के लिए आधुनिक, सुविधाजनक और प्रेरणादायक केंद्र बने। उन्होंने कहा कि आयोजन को भव्य बनाने के लिए प्रदेशभर के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटे हुए हैं।

 

वर्मा ने कहा कि भाजपा का यह नया प्रदेश कार्यालय पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक शक्ति का प्रतीक बनेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें।

 

धनतेरस जैसे शुभ दिन पर भाजपा परिवार का यह आयोजन संगठन की एकता, अनुशासन और सेवा की भावना को और अधिक मजबूत करेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000