नड्डी जिपलाइन परियोजना से हिमाचल में एडवेंचर टूरिज्म को मिलेगी नई पहचान : केवल सिंह पठानिया – भारत केसरी टीवी

नड्डी जिपलाइन परियोजना से हिमाचल में एडवेंचर टूरिज्म को मिलेगी नई पहचान : केवल सिंह पठानिया

मदन शर्मा ]

Advertisement

 

Advertisement

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज यहां रोपवे एवं रैपिड ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (आरटीडीसी) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रस्तावित नड्डी जिपलाइन परियोजना की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में परियोजना के समयबद्ध क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न विभागीय औपचारिकताओं पर चर्चा की गई।

उप मुख्य सचेतक को अवगत करवाया गया कि परियोजना 18 फरवरी, 2026 को आवंटित की गई थी। प्रस्तावित जिपलाइन स्टेशनों के लिए भूमि के अंतिम चयन हेतु 5 मई, 2026 को हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड, वन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। संबंधित पटवारियों और फील्ड कानूनगो द्वारा राजस्व अभिलेखों पर हस्ताक्षर भी किए जा चुके हैं।

बैठक में बताया गया कि अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने के संबंध में लोक निर्माण विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड और जल शक्ति विभाग से मामला उठाया गया है। इसके अतिरिक्त गैर-वन भूमि उपलब्ध न होने संबंधी प्रमाण पत्र जारी करने का मामला उपायुक्त कांगड़ा को भेजा गया है। सभी आवश्यक दस्तावेज प्राप्त होने के बाद वन भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव परिवेश पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

केवल सिंह पठानिया ने उपायुक्त कांगड़ा को एनएसी प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक एनओसी शीघ्र जारी करने को भी कहा। वन मंडल अधिकारी को पेड़ों की गणना और अन्य औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए, ताकि प्रस्ताव को बिना देरी के परिवेश पोर्टल पर अपलोड किया जा सके।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि नड्डी जिपलाइन परियोजना राज्य में एडवेंचर पर्यटन को नई पहचान देगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करेगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

बैठक में आरटीडीसी निदेशक अजय वर्मा सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000