विंग कमांडर नमांश स्याल को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, कहा—राष्ट्र ने बहादुर बेटा खो दिया – भारत केसरी टीवी

विंग कमांडर नमांश स्याल को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, कहा—राष्ट्र ने बहादुर बेटा खो दिया

[MADAN SHARMA]

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के पत्यालाखड़ गांव का दौरा कर हाल ही में दुबई एयर शो के दौरान विमान दुर्घटना में शहीद हुए विंग कमांडर नमांश स्याल के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शहीद को पुष्पांजलि अर्पित की, उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकग्रस्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि इस गहरे दुख की घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “राष्ट्र ने एक बहादुर बेटे और साहसी पायलट को खो दिया है। हर हिमाचली उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा पर गर्व करता है। उनका सर्वोच्च बलिदान हमेशा स्मरण रखा जाएगा।”

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, आयुर्वेद मंत्री यदविंद्र गोमा, एचपीटीडीसी अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली और विधायक सुरेश कुमार व कमलेश ठाकुर भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहे।# CmSukhu
#NamanshSyal
#Shradhanjali
#HimachalNews
#BraveSonOfIndia
#AirForceMartyr
#DubaiAirShow
#Kangra
#Tribute
#BreakingNew

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000