Himachal Road Accident: बरात से लौट रही कार हादसे का शिकार, दूल्हे के भाई-भाभी और भतीजी सहित पांच की मौत – भारत केसरी टीवी

Himachal Road Accident: बरात से लौट रही कार हादसे का शिकार, दूल्हे के भाई-भाभी और भतीजी सहित पांच की मौत

बरात से लौट रही एक कार पंडोह डैम के पास शुक्रवार शाम को हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दूल्हे के बड़े भाई-भाभी और मासूम भतीजी सहित पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्ची शामिल है। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ, पुलिस और अन्य ने रेस्क्यू अभियान चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला।

Advertisement

Advertisement

जानकारी के अनुसार गोहर उपमंडल के तरौर गांव निवासी शेर सिंह की बरात शुक्रवार सुबह सराज क्षेत्र के भाटकीधार गई थी। दोपहर बाद जब बरात वापस लौट रही थी तो दूल्हे के बड़े भाई दुनी चंद थोड़ा पहले रवाना हो गए। पंडोह डैम के पास दुनी चंद की कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। यह हादसा पंडोह-बाखली सड़क पर पंडोह डैम के किनारे पर हुआ है। स्थानीय लोगों को जैसे ही हादसे का पता चला तो उन्होंने तुरंत प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया और पुलिस को इसकी सूचना दी।

Advertisement

 

Advertisement

कार डैम में नहीं बल्कि उससे काफी ऊपर एक खुले स्थान पर जा गिरी। कार इतनी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई थी कि इससे शवों को निकालने के लिए स्थानीय लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सदर थाना पुलिस टीम और पंडोह पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर आकर किश्ती के माध्यम से शवों को डैम से होकर ही सड़क तक पहुंचाया। शवों को जोनल अस्पताल मंडी भेज दिया गया है।

 

मृतकों की पहचान दुनी चंद (35) पुत्र रमेश कुमार, कांता देवी (30) पत्नी दुनी चंद, काजल (आठ माह) पुत्री दुनी चंद निवासी तरौर, दाहलु राम पुत्र थलिया राम निवासी गांव नौण और नेपाल मूल की मीना देवी शामिल है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी सागर चंद्र ने बताया कि केस दर्जकर लिया गया है। हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000