वंदे मातरम् के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, सीडब्ल्यूसी में पार्टी ने साफ किया रुख* – भारत केसरी टीवी

वंदे मातरम् के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, सीडब्ल्यूसी में पार्टी ने साफ किया रुख*

[MADAN SHARMA]

Advertisement

कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) ने वंदे मातरम् को लेकर पार्टी के दशकों पुराने रुख की पुष्टि करते हुए फैसला किया है कि कांग्रेस के सभी कार्यक्रमों में राष्ट्रीय गीत के केवल पहले दो छंद ही गाए जाएंगे। यह निर्णय उस समय लिया गया है, जब वंदे मातरम् के पूर्ण या आंशिक संस्करण को लेकर नया राजनीतिक विवाद छिड़ा हुआ है। बुधवार को सीडब्ल्यूसी की बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। कई नेताओं ने 1937 में अपनाए गए पार्टी के रुख को दोहराया। कांग्रेस का कहना है कि उसका यह फैसला अक्तूबर 1937 में राष्ट्रीय परिषद द्वारा पारित प्रस्ताव पर आधारित है। उस समय पार्टी ने स्पष्ट रूप से तय किया था कि राष्ट्रीय और सार्वजनिक सभाओं में वंदे मातरम् के केवल पहले दो छंद ही गाए जाने चाहिए। बैठक के बाद हुई पत्रकार वार्ता में राज्यसभा सांसद और कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह जानकारी दी।

Advertisement

इसके अलावा आगामी परिसीमन प्रक्रिया पर रुख साफ करते हुए कांग्रेस ने कहा कि लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने की कोई जरूरत नहीं है। पार्टी की मांग है कि लोकसभा में कुल सीटों की संख्या 543 पर ही फ्रीज रखी जानी चाहिए। कार्यसमिति की बैठक में चार राष्ट्रीय विषयों पर आगे का रोडमैप तैयार किया गया। नीट और दूसरी परीक्षाओं में धांधली को लेकर छात्रों के आंदोलन पर सरकार के रुख की निंदा की गई। संसद में सरकार को घेरने के बाद अब पार्टी देश के 800 से ज्यादा शहरों में छात्रों की गूंज अभियान चलाएगी। राम मंदिर में आर्थिक गड़बडिय़ों और चंदा चोरी के मामले पर पार्टी बूथ और जमीनी स्तर पर जनता के बीच जाएगी। अरुणाचल प्रदेश में चीनी गतिविधियों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा माना गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000