बार-बार फैसले बदल रही सरकार, जयराम का आरोप, जनादेश चोरी करने को रची जा रही साजिशें – भारत केसरी टीवी

बार-बार फैसले बदल रही सरकार, जयराम का आरोप, जनादेश चोरी करने को रची जा रही साजिशें

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने तत्तापानी में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठाते हुए इसे दिशाहीन और विजनलेस सरकार करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता काम करने के बजाय साजिश रचने में माहिर हैं और हारने के बाद भी सत्ता के दुरुपयोग के माध्यम से जनादेश को हथियाने की कोशिश कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद मजबूरन कराए गए स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनावों के परिणाम आए हफ्तों बीत चुके हैं, लेकिन सरकार जानबूझकर ब्लॉक समिति, जिला परिषद और अन्य निकायों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव की तिथियां घोषित नहीं कर रही है।

ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि भारतीय जनता पार्टी समर्थित विजयी प्रतिनिधियों पर विजिलेंस जांच, तबादलों और प्रशासनिक कार्रवाइयों का डर दिखाकर दबाव बनाया जा सके। सरकार द्वारा अढ़ाई हजार से अधिक जनहित के संस्थानों को अकारण बंद करने की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार पहले स्कूलों से शिक्षकों का तबादला कर देती है और फिर छात्र संख्या घटने का बहाना बनाकर स्कूलों को बंद कर देती है, जो पूरी तरह तर्कहीन है। इसके उपरांत, जयराम ठाकुर ने करसोग विधानसभा क्षेत्र के चिंडी में राष्ट्रवादी विचारक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000