*ऊना में व्यक्ति काे अपनी ही जमीन से खैर के पेड़ काटना पड़ा महंगा, वन विभाग ने वसूला 80 हजार रुपए जुर्माना* – भारत केसरी टीवी

*ऊना में व्यक्ति काे अपनी ही जमीन से खैर के पेड़ काटना पड़ा महंगा, वन विभाग ने वसूला 80 हजार रुपए जुर्माना*

ऊना मदन शर्मा 21 सितंबर

Advertisement

विभाग की अनुमति के बिना अपनी मिलकियती भूमि से खैर के पेड़ काटने पर विभाग द्वारा व्यक्ति को 80 हजार रुपए जुर्माना लगाकर उसे मौके पर वसूल कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार विगत दिनों वन परिक्षेत्र अम्ब के तहत कोटला बीट के एक व्यक्ति ने अपनी भूमि को समतल करवाते समय 6 खैर के पेड़ों को विभाग की अनुमति के बिना काटकर अपने घर में रख लिया।
विभाग ने उक्त घटना की जानकारी मिलने के बाद डिप्टी रेंजर रणजीत सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर जांच पड़ताल शुरू की। खैर की लकड़ी कहीं सरकारी जंगल से ताे नहीं काटी गई, इसके लिए विभाग की टीम ने पहले जब सरकारी रिजर्व जंगल की छानबीन की तो वहां पर सब कुछ सामान्य पाया गया। इसके बाद विभाग की टीम ने अपनी जांच आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र के करीब 10 लोगों से पूछताछ व राजस्व विभाग से एकत्रित की गई जानकारी के अनुसार पाया कि खैर का कटान आरोपी द्वारा अपनी मिलकीयत भूमि से किया गया है, लेकिन उसके द्वारा विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई थी।
टीम द्वारा अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत उच्च अधिकारियों को सौंपने के बाद विभाग ने व्यक्ति को गलत ठहराते हुए उसे जुर्माना लगाया है। वन परिक्षेत्र अम्ब के रेंजर राहुल ठाकुर ने बताया कि सारी जांच पड़ताल के बाद बिना अनुमति से खैर के पेड़ काटने पर एक व्यक्ति को 80 हजार रुपए जुर्माना लगाकर मौके पर वसूल कर लिया है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000